फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Setu Nigam asked for 564 crores for 13 bridges, now waiting for approval

Bareilly News: सेतु निगम ने 13 पुलों के लिए मांगे 564 करोड़, अब मंजूरी का इंतजार

Thu, 01 May 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Setu Nigam asked for 564 crores for 13 bridges, now waiting for approval
बरेली। सेतु निगम ने तीन आरओबी (रेल ओवरब्रिज) और एक फ्लाईओवर समेत कुल 13 पुलों के निर्माण के लिए 564 करोड़ की कार्ययोजना शासन को भेजी है। सौ फुटा रोड को पीलीभीत मार्ग से जोड़ने वाली सड़क के टी प्वाइंट पर फ्लाईओवर का निर्माण भी इस कार्ययोजना में है शामिल है। अब मंजूरी का इंतजार है। इस कार्ययोजना में शामिल नौ पुलों के लिए 450 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बीते साल भी स्वीकृति के लिए भेजी थी। पूरा साल इंतजार में ही बीत गया, लेकिन बजट के नाम पर एक धेला भी नहीं मिला।
विज्ञापन

बीते साल की कार्ययोजना में प्रस्तावित नौ पुलों को शामिल करते हुए इस साल चार नए पुलों के लिए भी बजट मांगा गया है। इसमें शहर के सौ फुटा रोड को पीलीभीत मार्ग से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के टी प्वाइंट पर 67.60 करोड़ रुपये की लागत से 646.80 मीटर लंबा चार लेन का फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। पुल बनने से 20 हजार से अधिक वाहनों को रफ्तार मिलेगी। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने पर कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन



ये पुल बीते साल की कार्ययोजना में भी थे शामिल


मीरगंज में सिधौली नरखेड़ा मार्ग पर भाखड़ा नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग।
फरीदपुर में टिसुआ और हसनगंज के बीच कैलाश नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग।
नवाबगंज में नकटपुरा-नाहरपुर गौरीखेड़ा के बीच पनघैली नदी पर सेतु और पहुंच मार्ग।
फतेहगंज पश्चिमी व दिवना के बीच दिजोड़ा नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग।
मीरगंज के रेतीपुर-परचावा के बीच भाखड़ा नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग।
चठिया गोसाई और बकैनिया के बीच बहगुल नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग।


गौसगंज तराई-कपरिया मार्ग पर नकटिया नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग।
फरीदपुर के पास नगरिया कला-सेहरा पुख्ता के मध्य रामगंगा नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग।


मीरगंज में भिटौरा-बहेड़ी मार्ग पर आरओबी।



इस साल प्रस्तावित चार नए पुल
आंवला अलीगंज गैनी रघुवरदयाल मार्ग पर रामगंगा नदी पर सेतु और पहुंच मार्ग।
बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के पास आरओबी।
फरीदपुर के गौसगंज सराय-फतेहगंज-दातागंज मार्ग पर टू लेन आरओबी।
सौ फुटा रोड से पीलीभीत मार्ग (मुख्य सड़क) के टी प्वाइंट पर चार लेन पुल एवं पहुंच मार्ग।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed