फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   server down- rampage for no distribution of ration

सर्वर डाउंन - राशन वितरण न होने से लोग परेशान

Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
server down- rampage for no distribution of ration
नेकपुर शुगर मिल के पास राशन की दुकान पर हंगामा करते लोग - अमर उजाला
बरेली। नेकपुर में कोटेदार ने लाइन में लगे सैकड़ों लोगों को यह कहकर राशन देने से इनकार कर दिया कि रिफाइंड के पैकेट पर मोदी जी और योगी जी की तस्वीर लगी है। उसे काली पॉलिथीन में राशन बांटने का आदेश मिला है लेकिन अब तक पॉलिथीन दी नहीं गई है। लोगों ने इस पर हंगामा किया तो उसने सर्वर डाउन होने का बहाना बना दिया। राशन के लिए लाइन में लगकर घंटों इंतजार करने के बाद भी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नेकपुर चीनी मिल परिसर में स्थित कोटे की दुकान पर सुबह तमाम लोग महीने का राशन लेने पहुंचे थे। लोगों के मुताबिक काफी देर लाइन में खड़े रहने के बाद तो कोटेदार ब्रह्मपाल ने दुकान खोली और उसके बाद यह कहकर राशन देने से इनकार कर दिया कि रिफाइंड के पैकेट पर मोदी जी और योगी जी की तस्वीर छपी हुई है। चुनाव आचार संहिता की वजह से ऊपर से कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि रिफाइंड के पैकेट को काली पॉलिथीन में डालकर दिया जाए। पूर्ति विभाग से उसे अभी काली पॉलिथीन मुहैया नहीं कराई है, लिहाजा वह अभी राशन का वितरण नहीं कर सकता।
विज्ञापन

राशन के लिए लाइन में लगकर घंटों से इंतजार कर रहे लोगों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया। कोटेदार से नोकझोंक भी शुरू हो गई। लाइन में लगी महिलाओं ने कहा कि वे सुबह से राशन मिलने का इंतजार कर रही हैं, वे अब बगैर राशन लिए नहीं जाएंगी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि रिफाइंड काली पॉलिथीन में ही डालकर देना है तो वे खुद पॉलिथीन ले आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद कोटेदार ने यह कहकर राशन देने से मना कर दिया कि सर्वर डाउन हो गया है। इसलिए अब राशन नहीं मिल सकता। आखिरकार घंटों लाइन में लगने के बावजूद लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार चक्कर लगा रहा हूं। आज भी सुबह से राशन लेने के लिए खड़ा हूं लेकिन कोटेदार कभी कोई तो कभी कोई बहाना बनाकर राशन नहीं दे रहा है। घर के लिए महंगा राशन खरीदना पड़ा रहा है। - सुनील
यह कोटेदार वैसे भी कभी पूरा राशन नहीं देता। कभी तेल तो कभी चावल में ऊपर से कटौती होना बताकर देने से मना कर देता है। हम लोगों को पिछले दो महीनों से तेल मिला ही नहीं है। - डॉली कश्यप
सुबह से राशन के लिए खड़ी हूं लेकिन पहले पीएम और सीएम की तस्वीर का बहाना बनाया, अब सर्वर डाउन बताया जा रहा है। हर महीने कोई न कोई समस्या बताई जाती है। घर में राशन में बिना खाने की समस्या आती है। - प्रेमवती
दुकान से महीने के राशन में चावल और रिफाइंड तेल अक्सर नहीं दिया जाता है। हर बार राशन कोटेदार कोई न कोई बहाना बनाकर मना कर देता है। कई बार बगैर दिए ही राशन कार्ड पर चावल भी चढ़ा दिया जाता है। - लीलावती
कोटे का राशन न मिलने की वजह से बाजार से महंगा राशन लेना पड़ता है जिसकी वजह से कई बार घर में बजट की समस्या आ जाती है। हमें दूसरी जरूरतों में कटौती करके बाजार से खरीदारी करनी पड़ी है। - कमलेश

पैकेट में पीएम और सीएम की तस्वीर लगी होने की वजह से रिफाइंड नहीं दिया जा रहा है। निर्देश हैं कि रिफाइंड को काली पन्नी में छिपाकर ही उपभोक्ताओं को दिया जाए। - ब्रह्मपाल, राशन कोटेदार नेकपुर
सर्वर डाउन की समस्या है, कुछ देर में समस्या का समाधान हो जाएगा। सभी को राशन बराबर मात्रा में दिया जाता है और जितना राशन उपलब्ध है सब दिया जाता है।
- भरम पाल, राशन काउंटर इचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed