फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Servants took over a woman businessman's factory

Bareilly News: नौकरों ने महिला कारोबारी की फैक्टरी पर किया कब्जा

Tue, 29 Jul 2025 03:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Servants took over a woman businessman's factory
बरेली। नौकरों ने साजिश कर महिला कारोबारी की फैक्टरी हड़प ली। फैक्टरी की मशीनें भी कब्जा लीं। सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फाइक एन्क्लेव निवासी फराह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी फर्म एएफ फूड्स प्रोडक्ट नाम से परसाखेड़ा में फैक्टरी लगाई थी। इसके लिए राइस मिल के मालिक सुनील गंगवार से जमीन किराये पर ली थी। भूरे शाह को नौकरी पर रखकर फैक्टरी का संचालन फरवरी 2023 में शुरू कर दिया। भूरे शाह के कहने पर राशिद और फैजान को उन्होंने नौकरी पर रखा। वह पारिवारिक समस्याओं में उलझ गईं। फोन पर हिसाब किताब लेती रहीं। मई 2023 में फैक्टरी जाकर जब भूरे शाह से हिसाब से मांगा तो उसने टालमटोल की। जांच कराने पर पता चला कि भूरे शाह, फैजान और राशिद ने 20 लाख का माल बेच दिया है। भूरे शाह ने बताया कि फैक्टरी उसकी और सुनील गंगवार की हो गई है। फराह को फैक्टरी से निकाल दिया है और मशीनों समेत फैक्टरी पर कब्जा कर लिया। सीबीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed