{"_id":"674fe213d1aadc6bdd0a61da","slug":"sepaktakraw-coach-dr-sm-syria-passed-away-in-bareilly-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सेपकटाकरा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले डॉ. एसएम सीरिया नहीं रहे, 71 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सेपकटाकरा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले डॉ. एसएम सीरिया नहीं रहे, 71 साल की उम्र में निधन
Wed, 04 Dec 2024 10:31 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:31 AM IST
सार
बरेली कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष 71 वर्षीय डॉ. एसएम सीरिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जिले में सेपकटाकरा के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन
डॉ. एसएम सीरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली को सेपकटाकरा के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाले डॉ. एसएम सीरिया (71) का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। बरेली कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
जिले में सेपकटाकरा के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। देर शाम उनके निधन की सूचना से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. सीरिया ने कॉलेज में विभागाध्यक्ष रहते हुए सेपकटाकरा और तैराकी में उन्होंने विशेष पहचान बनाई। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
वह वर्ष 2012-13 में सेवानिवृत्त हुए। परिवार के साथ वह (दो बेटे और एक बेटी) आकाशपुरम में रह रहे थे। उनके पिता भी राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्ट थे। उनके शिष्य वर्तमान में क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षक, खेल प्रशिक्षक जैसे पदों पर आसीन हैं।
विज्ञापन
इन पदों पर रहे डॉ. सीरिया
डॉ. एसएम सीरिया लंबे समय तक उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव और इंडियन फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रहे। उन्होंने साई सेंटर के माध्यम से सेपक टाकरा को स्थापित किया और बरेली को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए।
उनके निधन की खबर सुनकर अनीश नरूला, प्रो. चारू मेहरोत्रा, डॉ. अलका मेहरोत्रा, अंकित चौहान, सिद्धराज सिंह, विशाल, अदि उनके आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे।
डॉ. एसएम सीरिया लंबे समय तक उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव और इंडियन फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रहे। उन्होंने साई सेंटर के माध्यम से सेपक टाकरा को स्थापित किया और बरेली को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए।
उनके निधन की खबर सुनकर अनीश नरूला, प्रो. चारू मेहरोत्रा, डॉ. अलका मेहरोत्रा, अंकित चौहान, सिद्धराज सिंह, विशाल, अदि उनके आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे।