फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sensor cameras will find hidden leopard in Trishul airbase

त्रिशूल एयरबेस मेें छिपे तेंदुए को खोजेंगे सेंसर युक्त कैमरे

Thu, 12 Nov 2020 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sensor cameras will find hidden leopard in Trishul airbase
demo photo - फोटो : demo photo

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से मंगाए गए विशेष कैमरे, आज लगाए जाएंगे

विज्ञापन
बरेली। त्रिशूल एयरफोर्स परिसर में बुधवार सुबह घुसकर छिपे तेंदुए को ढूंढने में वन विभाग गुरुवार को नाकाम रहा। दिन भर टीम सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करती रही मगर तेंदुआ नजर नहीं आया। लिहाजा, अब वन विभाग ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सेंसर युक्त दस कै मरे मंगाए है। अब इन्हीं की मदद से तेंदुए की तलाश की जाएगी।
गायत्रीनगर के पास एयरफोर्स स्टेशन की चाहरदीवारी किनारे कुछ लोगों ने तेंदुए को देखा था। लोगों की हलचल और फोटो खींचने से तेेंदुआ चाहरदीवारी कूदकर एयरफोर्स परिसर में घुस गया था। इसके बाद से ही एयरफोर्स परिसर में खलबली मची हुई है। अफसरों के मुताबिक, एयरबेस के रनवे (फ्लाइंग प्रैक्टिस एरिया) की तरफ बुधवार शाम तेंदुआ नजर आया था। उस तरफ पूरा खाली मैदान है जो झाड़ियों से ढका हुआ है। ऐसे में तेंदुआ बाद में कहां जाकर छिप गया, यह जानना बेहद मुश्किल है। एयरबेस में जो भी कैमरे लगे हैं उनमें भी गुरुवार को तेंदुआ नजर नहीं आया। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से भी एयरबेस में टीम ज्यादा खोजबीन नहीं कर पा रही हैं। निर्धारित क्षेत्र में ही ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को दूसरे दिन भी डीएफओ भरतलाल टीम के साथ एयरफोर्स परिसर में काफी देर तक रहे। तेेंदुए के चहलकदमी पर निगरानी के लिए वन विभाग की टीमोें की ड्यूटी दिन और रात दोनों ही समय लगाई गई है। बृहस्पतिवार को भी तेंदुए की कोई लोकेशन न मिलने के बाद डीएफओ भरतलाल ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से 10 सीसीटीवी कैमरे मंगवाए हैं। बरेली डिवीजन के रेंजर वैभव चौधरी के मुताबिक इन कैमरों को शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजड़े में बंधे बकरे का नहीं किया शिकार

तेंदुआ अब एयरबेस परिसर मेें है या नहीं इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पिंजड़े में बंधे गए बकरे का शिकार न करने से तेंदुए के कहीं और चले जाने का अनुमान भी लगाया गया। वहीं 14 फीट ऊंची चाहरदीवारी को पार करना भी मुश्किल है, इसलिए वन विभाग के अफसर तेंदुए के पकड़े जाने तक एयरबेस में डेरा डाले हुए हैं।

खतरा बरकरार... उड़ानें फिर प्रभावित

एयरबेस के रनवे की ओर तेंदुए की बुधवार को मिली लोकेशन के चलते गुरुवार को उसकी मौजूदगी को लेकर खलबली मची रही। कहीं कोई घटना न हो जाए इसलिए एहतियातन उड़ाने प्रभावित रहीं। अफसरों के मुताबिक लोकेशन ट्रेस न होने से तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से इनकार नहीं कर सकते।

दिन भर रेस्क्यू के लिए टीम तैयार रही मगर लोकेशन न मिलने से असमंजस की स्थिति रही। पीलीभीत से सेंसर युक्त कैमरे मांगे गए हैं। जितने भी कैमरे मिलेंगे वे सभी लगाए जाएंगे ताकि तेंदुए को पकड़ने का काम तेजी से पूरा हो। -भरतलाल, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed