फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sensation after finding dead body of girl in pond

तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी

Tue, 20 Jul 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sensation after finding dead body of girl in pond
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर बनवारी में काशीराम आवासीय कालोनी के पास एक युवती का शव तालाब में उतराता मिला है। पुलिस ने तालाब स्वामी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तालाब में मछली पालन कर रहे बबौरी निवासी जगदीश ने सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे तालाब में एक शव तैरता देखा। शव देखकर वह भयभीत हो गया। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। कुछ ही देर में आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकाला और तालाब स्वामी कौशल की सूचना पर अज्ञात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त भानपुर बनबारी निवासी रामसागर की 23 वर्षीय पुत्री बबली के रूप में हुई है। उन्होंने ने यह भी बताया कि युवती अपनी इच्छा से शादी करने का दबाव बना रही थी घरवाले मना कर रहे थे। रविवार शाम से वह गायब थी। उसके घर से थोड़ी दूरी पर ही यह तालाब है। उसी में डूब गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही पता चल पाएगा। तालाब से शव मिलने पर गांव के लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। मृतका अपने पिता की पहली पत्नी गीता की पुत्री थी। उसके दो भाई हैं। राम सागर ने एक साल पहले दूसरी शादी की थी। उससे दो बेटी हैं। मृतका इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed