{"_id":"675b4f21279507acb30e7874","slug":"semi-nude-demonstration-for-the-release-of-farmers-leaders-bareilly-news-c-4-bly1015-539652-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किसानों नेताओं की रिहाई के लिए अर्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किसानों नेताओं की रिहाई के लिए अर्धनग्न प्रदर्शन
विज्ञापन
- पटेल चौक पर की नारेबाजी, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
बरेली। किसान नेताओं की रिहाई के लिए किसान एकता संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने बृहस्पतिवार दोपहर अर्धनग्न होकर पटेल चौक पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने उनके ज्ञापन को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि आवासीय भूखंड और 64 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर के लिए किसान गौतमबुद्ध नगर में शांतिपूर्ण तरीके से 25 नवंबर से धरना दे रहे थे। दिल्ली कूच के एलान पर प्रशासन ने रोका और वार्ता की। वार्ता के दौरान सात दिन में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया था, लेकिन इससे पहले ही पांच दिसंबर को किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, सुखबीर खलीफा, रूपेश वर्मा, प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
इन नेताओं को बिना शर्त रिहा नहीं किया गया तो किसान एकता संघ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, पंडित राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बहुरनलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव, दुर्गेश मौर्य, मोहकम सिंह गुर्जर, अवधेश गुर्जर आदि मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो