{"_id":"58c05c204f1c1b187bdc5b69","slug":"see-sita-birth-stage-gauded-spectators","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता जन्म का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता जन्म का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
बरेली।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
See Sita birth stage Gauded spectators
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी के रामलीला मंच पर सीता के जन्म के समय शुभ सूचक संदेश वातावरण में प्रसारित हो रहे थे। इसके माध्यम से यह एहसास कराया जा रहा था कि किसी बडे़ कल्याणकारी कार्य के लिए ही सीता का जन्म हुआ। उल्लास, उमंग एवं प्रसन्नता के भाव परिलक्षित हो रहे थे और नर नारी मंगल गीतों से प्रफुल्लता का वातावरण बनाते रहे। इसमें बधाई गीत भी गूंजे।
मंच पर सीता जन्म की लीला का दृश्य राम चरित्र मानस और राधेश्याम रामायण दोनो से लेकर शानदार तरीके मंचित किया गया। इस दृश्य को देख कर दर्शक भाव विभोर हो उठे। श्री राम लीला सभा की ओर से चल रही राम लीला के दूसरे चरण में ताड़का और सुबाहु का रोमांचकारी चित्रण किया गया। इस मौके पर मुनीश शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, प्रह्लाद, इंद्रदेव त्रिवेदी, अमित अरोरा, अविनाश शंखधार, धीरज दीक्षित, निर्भय सक्सेना, जनार्दन आचार्य, पंकज, उपाध्याय, मनोज रस्तोगी, शेखर, सुनील मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
राम लीला में आज
बरेली। ब्रह्मपुरी की राम लीला में बृहस्पतिवार को राम का स्वयंवर में जाना और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन सायं 6 बजे से होगा।