फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security personnel and ABVP officials clash in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों और एबीवीपी पदाधिकारी भिड़े

Mon, 16 Dec 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Security personnel and ABVP officials clash in Bareilly College
बरेली। बरेली कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक और सुरक्षाकर्मियों के मध्य बहस हुई। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों के ठेकेदार ने नशे में एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी ने कहा कि रविवार करीब शाम पांच बजे संगठन का एक कार्यकर्ता पूर्वी गेट पर लगे बैरियर के पास उनका इंतजार कर रहा था। इसका विरोध करते हुए सुरक्षाकर्मियों के ठेकेदार ने उससे अभद्रता की। सूचना पर वह भी पहुंच गए, आरोप है कि ठेकेदार ने शराब के नशे में उनके साथ भी अभद्रता की। मामले की सूचना चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे को दी गई। सुरक्षाकर्मियों के अनुसार एबीवीपी कार्यकर्ता बिना अनुमति महाविद्यालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। उन्हें नियमानुसार रोका गया, जिसके बाद वे बहस करने लगे। सुरक्षाकर्मियों का भी आरोप है कि कार्यकर्ता नशे में थे। चीफ प्रॉक्टर ने कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed