Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security increased in court premises, DJ tested alertness

Bareilly News: कोर्ट परिसर में बढ़ाई सुरक्षा, डीजे ने परखी मुस्तैदी

Sat, 14 Feb 2026 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Security increased in court premises, DJ tested alertness
पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मेटल डिटेक्टर, सीसी कैमरों की हुई जांच
विज्ञापन

बरेली। लखनऊ, अयोध्या, काशी समेत प्रदेश के कई जिलों में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुक्रवार को न्यायालय परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। वादकारियों को तलाशी के बाद ही कोर्ट परिसर में प्रवेश करने दिया गया। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोर्ट के सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों ने भी कोर्ट पहुंच कर इंतजामों को परखा।
कोर्ट परिसर में प्रवेश के तीन द्वार हैं। इनमें एक द्वार का इस्तेमाल पेशी पर लाए जाने वाले बंदियों के लिए किया जाता है। मुख्य द्वार से न्यायिक अधिकारियों व वादकारियों का आना-जाना होता है। बार एसोसिएशन की ओर वाले द्वार से ज्यादातर अधिवक्ताओं का आना-जाना रहता है। तीनों द्वारों पर मेटल डिटेक्टर व सीसी कैमरे लगे हैं। शुक्रवार को बार एसोसिएशन की ओर वाले द्वार पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। दोपहर में सीओ प्रथम आशुतोष शिवम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने सीसी कैमरों और मेटल डिटेक्टर की जांच की। सभी उपकरण क्रियाशील पाए गए।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में बनाई रील, वीडियो वायरल
कुछ सिरफिरे कोर्ट परिसर में भी रील बनाने से नहीं चूक रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवक कोर्ट परिसर के अंदर रील बना रहा है। 16 सेकेंड के इस वीडियो के बैकग्राउंड में संगीत भी बज रहा है। न्यायिक अधिकारियों के कक्ष भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed