फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security guards and supervisors will be recruited by employment fair in Bareilly

Jobs: नए साल में 450 पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका, यहां रोजगार मेले लगाकर की जाएगी भर्ती

Mon, 25 Dec 2023 10:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 10:24 AM IST
सार

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नए साल में आपके लिए सुनहरा मौका है। बरेली जिले में रोजगार मेला लगाकर सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन
Security guards and supervisors will be recruited by employment fair in Bareilly
रोजगार मेला - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

नए साल में युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बरेली जिले में जनवरी महीने में लगने वाले रोजगार मेलों का सेवायोजन विभाग ने कार्यक्रम जारी किया है। सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के 450 पदों पर इच्छुक युवाओं को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


रोजगार मेलों में सुरक्षा गार्ड के पदों पर 21 से 36 साल के हाईस्कूल पास युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति के लिए 21-36 साल के इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। उनकी लंबाई 170 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए।

विज्ञापन

सिक्योरिटी कंपनी करेगी भर्ती 
देहरादून की एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी की ओर से यह नियुक्तियां कराई जाएंगी। सभी ब्लॉकों में साढ़े दस बजे से बीआरसी पर मेले लगाए जाएंगे। एक जनवरी को फरीदपुर में, चार को भुता में, छह को दमखोदा में, आठ को बिथरी चैनपुर में, दस को भदपुरा, 12 को फतेहगंज पश्चिमी, 15 को क्यारा, 17 को मझगवां, 19 को मीरगंज में रोजगार मेला लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ेंBareilly: किसी और की दुल्हन बनी तो तेजाब से खराब कर दूंगा चेहरा, पूर्व मंगेतर दे रहा युवती को धमकी

22 जनवरी को नवाबगंज, 24 को रामनगर, 27 को शेरगढ़, 29 को आलमपुर जाफराबाद, 31 जनवरी को भोजीपुरा और एक फरवरी को बहेड़ी में रोजगार मेला लगेगा। सहायक निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने बताया कि एक-एक दिन के अंतराल पर सभी ब्लॉकों में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जरूरी दस्तावेज लेकर रोजगार मेले में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed