फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   security alert in Badaun, Uttar pradesh after released film article 15

यूपी: फिल्म ‘आर्टिकल-15’ की रिलीज के बाद छावनी बना बदायूं का कटरा सआदतगंज

Sat, 29 Jun 2019 12:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Jun 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
security alert in Badaun, Uttar pradesh after released film article 15
कटरा सआदतगंज में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म आर्टिकल-15 के रिलीज होने पर कटरा सआदतगंज में कोई बवाल न हो, इसलिए शुक्रवार सुबह ही इस गांव को छावनी बना दिया गया। डेढ़ सेक्शन पीएसी और छह थानों की पुलिस सुबह से लेकर दोपहर तक गांव में डेरा डाले रही। बाद में पुलिस ने गांव में घूमकर हालात देखे और गांव में मामला शांत देखकर दोपहर बाद पुलिस और पीएसी को हटा लिया गया। 

विज्ञापन


कटरा सआदतगंज रेपकांड के आधार पर बनी फिल्म आर्टिकल-15 की कहानी दो किशोरियों के इर्द गिर्द घूमती है, जो अचानक अपने घर से लापता हो जाती हैं। बाद में दोनों के शव फंदे पर लटके मिलते हैं। जिले के ब्राह्मणों को पता चला कि आर्टिकल-15 कटरा कांड पर बनी है और उसमें आरोपी पक्ष ब्राह्मण दिखाया गया है। इस पर कई दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा था। डीएम को पत्र सौंपकर फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई।
विज्ञापन


बदायूं के तो किसी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं लगाई गई, मगर देशभर के सिनेमा हॉल में शुक्रवार को रिलीज होने की तारीख तय थी। कहीं से भी मामला तूल पकड़ने पर कटरा सआदतगंज में कोई बवाल न हो, इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी और दातागंज, मूसाझाग, उसहैत, सिविल लाइंस, उझानी आदि थाने की पुलिस टीमें पहुंच गई। दोपहर तक गांव में विरोध या विवाद जैसी स्थिति नहीं हुई तो पुलिस टीमें गांव से चली गईं। एसओ उसहैत इंद्रेश कुमार ने कहा कि गांव में कोई विवाद न हो और गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसलिए कटरा सआदतगंज में पुलिस और पीएसी को भेजा गया था। हालांकि गांव में कोई दिक्कत नहीं दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला, फिल्म के विरोध में कोर्ट जाऊंगा 

फंदे पर लटकी मिलीं किशोरियों के भाई ने बताया कि फिल्म आर्टिकल-15 में सब उल्टा सीधा दिखाया गया है। उनकी जातियां भी बदली गई हैं। वह अब कोर्ट जाएगा और फिल्म निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। यहां बता दें कि तीन दिन पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में कानपुर के सामाजिक कार्यकर्ता पंकज दीक्षित की ओर से याचिका दाखिल करके फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राम सूरत राम मौर्य तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने इसे पांच जुलाई को नियमित पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। 

फिल्म के खिलाफ उतरेगा ब्राह्मण समाज
शुक्रवार को कटरा सआदतगंज के ग्राम प्रधान मूलचंद मिश्रा के आवास पर ब्राह्मण समाज के काफी लोग एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कटरा कांड से ब्राह्मण समाज का कोई लेना देना नहीं था। पीड़ित और आरोपी पिछड़ी जाति के हैं। इसके बावजूद फिल्म में ब्राह्मणों को बदनाम किया गया है। सभी ब्राह्मण फिल्म निर्माता के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। इस दौरान प्रवेश कुमार मिश्रा, ह्दय नंदन मिश्रा, सुभाष मिश्रा, गौरव मिश्रा, अमित मिश्रा, शारदा पाठक आदि मौजूद रहे। 

यह था मामला
यह मामला उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा सआदतगंज का है। यहां 27 मई 2014 को दो सगी चचेरी-तहेरी बहनों के शव गांव के बाहर आम के बाग में फंदे पर लटके मिले थे। इस मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो सिपाही भी इसमें नामजद थे। शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन बाद में मामला सीबीआई के हाथ में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed