{"_id":"65b8340f18e8d146110239d4","slug":"secret-of-murder-revealed-due-to-contradiction-in-statements-of-mother-and-son-bareilly-news-c-4-bly1015-333985-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मां-बेटे के बयानों में विरोधाभास से खुला हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मां-बेटे के बयानों में विरोधाभास से खुला हत्या का राज
Tue, 30 Jan 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। प्रेम संबंधों में हुई प्राइमरी स्कूल के रसोइया महिपाल की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उसने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद उसकी मां से महिपाल मिलना-जुलना बंद नहीं कर रहा था। उसकी गलत हरकतें देखने पर ही उसकी हत्या कर दी।
मूल रूप से शाहजहांपुर जिला निवासी महिपाल की हत्या बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात उसकी बहन के घर के सामने सिर पर ईंट मारकर कर दी गई थी। पुलिस को महिपाल के इसी गांव की महिला से प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। यह भी पता चला कि महिला का बेटा उनके मेलजोल का विरोध करता था। शक के आधार पर जब महिला और उसके बेटे से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की गई तो दोनों के बयानों में विरोधाभास पाया गया। बेटे से सख्ती की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बेटे ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात महिपाल उसकी मां से मिलने आया था। उसे घर के पास पड़े छप्पर में आहट सुनाई दी तो और उसने महिपाल को मां के साथ देखा तो वह भड़क गया। उसने पास पड़ी ईंट महिपाल के सिर में तब तक मारी, जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद उसके शव को उसकी बहन के घर के आगे फेंक दिया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है।

भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी में आयोजित परीक्षा पर चर्चा में मौजूद