फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Secondary Teachers Association teachers around the state gathered at the 54th state conference

माध्यमिक शिक्षक संघ के 54वें राज्य सम्मेलन में जुटे प्रदेश भर के शिक्षक

Sun, 07 Feb 2016 02:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 07 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Secondary Teachers Association teachers around the state gathered at the 54th state conference
बरेली। शिक्षक राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है। गिनती की शिक्षक दिख रही हैं। शिक्षक राजनीति में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। सिर्फ आरक्षण से काम नहीं चलेगा। आरक्षण के साथ ही महिलाओं को खुद भी अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे। उत्तराखंड सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री इंदिरा हृदेश शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के 54वें राज्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों संगठनों को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। यह बहुत मजबूत शक्ति है। इस शक्ति से ही हमने कई अध्यादेश बदलवाए हैं। हमने शिक्षकों के बल पर नए कानून बनवाए हैं। इसमें भी नई पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने सातवें वेतन आयोग की खामियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई। आर्य पुत्री इंटर कॉलेज, रिखी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। इसके बाद विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. आईएस तोमर ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें नि:स्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। जहां पर स्वार्थ आ जाता है, वहां सेवा नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि मां-पिता के बाद शिक्षक का महत्व होता है। इस समय पर नैतिक मूल्यों में गिरावट हो रही है। शिक्षकों को बच्चों को नैतिक मूल्य की शिक्षा देनी होगी। इसके बाद पूर्व राज्य मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि शिक्षक समाज मान हैं। उनकी वजह से ही समाज शिक्षित हो रहा है। वह समाज की रीढ़ हैं। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधान परिषद के सभापति एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने को आह्वान किया। उन्होंने युवा नेतृत्व आने के लिए कहा। शिक्षक राजनीति में संगठन की भूमिका भी समीक्षा भी की। ओम प्रकाश शर्मा की बोलते हुए ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें देख सभी शिक्षक परेशान हो गए और वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, इलाहाबाद, कानपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव आदि तमाम जगहों से शिक्षक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। कॉलेज का मैदान खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, मंडलीय मंत्री नरेश चंद्र सक्सेना, जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, जिला मंत्री रमेश चंद्र शर्मा, ओमकार सिंह चौहान, विजय किशोर जौहरी, डॉ. मिथलेश, मीना जैन, श्रीराम चंद्र सिंह, अनिल सिंह, आलोक गुप्ता आदि तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed