{"_id":"6a7f5cbbe5770e7180036841","slug":"second-accused-in-teenage-girls-rape-case-arrested-after-encounter-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107768-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के दूसरे आरोपी मुन्ने को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। उसको कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। एक आरोपी विमलेश कुमार को बुधवार को जेल भेजा जा चुका है।
सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी मुन्ने जरेली पुलिया के पास खड़ा है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार समेत टीम ने वहां जाकर आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नकदी बरामद हुई है। वह पंडरी समीप बरौर का रहने वाला है। पुलिस ने मुन्ने को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
पीड़िता की जुबानी-- नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा रविवार शाम पड़ोसी के साथ जंगल में बकरी चरा रही थी। इस दौरान पंडरी समीप बरौर गांव का विमलेश कुमार और दूसरे समुदाय के मुन्ने ने छात्रा को गन्ने के खेत में खींच लिया। पड़ोसी ने शोर कर छात्रा की मां को बुलाया। मां के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए थे। छात्रा बदहवास मिली। इसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी मुन्ने जरेली पुलिया के पास खड़ा है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार समेत टीम ने वहां जाकर आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस, एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नकदी बरामद हुई है। वह पंडरी समीप बरौर का रहने वाला है। पुलिस ने मुन्ने को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पीड़िता की जुबानी
विज्ञापन