फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seas tractor, the driver's action on the breach of the peace

ट्रैक्टर सीज, चालक पर शांति भंग की कार्रवाई

Mon, 10 Oct 2016 01:40 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड में अवैध कब्जा करने को लेकर चल रहे विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दिया। चालक पर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में अनेजा ग्रुप मॉल का निर्माण करा रहा है। वहां रहने वाले कुछ लोगों का आरोप है कि ग्रुप के लोगों ने खरीदी गई जमीन के अलावा अवैध कब्जा कर लिया है। निर्माण के दौरान सरकारी नाला बंद कर दिया गया। इसका विरोध करने पर गार्ड गाली गलौज करने के साथ धमकियां देते हैं। शनिवार को इस संबंध में शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया था। रात में मिशन कंपाउंड के कुछ लोगों ने इकट्ठे होकर हंगामा किया था। ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी डाल रहे चालक को पीट भी पीटा गया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली और चालक को अपने साथ कोतवाली ले गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को ट्रैक्टर चालक पुराना शहर जोगीनवादा निवासी दिलशाद के खिलाफ शांति भंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी। उसका ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दिया गया। स्टेशन रोड चौकी गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed