फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Search for Aadhaar card, PAN card and account opener

Bareilly News: आधार कार्ड, पैनकार्ड और खाता खोलने वालों की तलाश

Sun, 08 Dec 2024 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 08 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Search for Aadhaar card, PAN card and account opener
बरेली। पीलीभीत के राइस मिलर के मामले में संतोष टंडन नाम के मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर पचास लाख रुपये ठगी और अफसरों को गुमराह करने वाले अब रडार पर हैं। फर्जी संतोष टंडन उर्फ राजू के बयान के बाद कई संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी भी आरोपी बनने जा रहे हैं। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर अब इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय संतोष टंडन का आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाने वालों को भी ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

असली संतोष टंडन की बेटी प्रियंका टंडन की ओर से इज्जतनगर थाने में दर्ज मामले में पहली कार्रवाई पुलिस ने शुक्रवार को कर दी। बबलू कश्यप, ख्वाजुद्दीन और फर्जी संतोष टंडन उर्फ राजू उर्फ राजदीप को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस टीम नन्हे अहमद, नरवीर वर्मा, अंकुर जैसवार, पुरुषोत्तम गंगवार और राजकुमार की तलाश की जा रही है। इनमें अधिकांश आरोपी पीलीभीत जिले के हैं, इसलिए पुलिस की एक टीम पीलीभीत भेजी गई है। इनमें अधिकांश आरोपी वह हैं जिन्हें प्रियंका टंडन व अर्पित अग्रवाल दोनों ने ही अपनी एफआईआर में आरोपी बनाया है, बताया है कि राजू को संतोष टंडन बनाने की योजना इन्हीं ने बनाई जिसमें कई लोग फंसते चले गए। इन्हीं लोगों ने राजू को डीजीपी कार्यालय में संतोष टंडन बनाकर पेश किया जिसके बाद बरेली के पुलिस अधिकारी गुमराह हुए और प्राथमिक जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

-----
फुटेज और सर्विलांस से बढ़ेंगे नाम
- अधिकारियों के निर्देश पर अब इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय संतोष टंडन का आधार कार्ड, पैन कार्ड बनाने वालों को भी ट्रेस कर रही है। बैंक में खाता खोलने में किन लोगों की भूमिका थी, ये भी जांचा जा रहा है। इसलिए संबंधित स्थानों की उन दिनों की सीसीटीवी फुटेज व संबंधित लोगों के मोबाइल की डिटेल निकाली जा रही है ताकि कड़ियां जोड़कर उन्हें भी आरोपी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
- संतोष टंडन प्रकरण से संबंधित अन्य आरोपियों की तलाश और साक्ष्य जुटाने का काम साथ-साथ चल रहा है। दोनों मुकदमे की विवेचना तेजी से चल रही है। जल्दी ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed