फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Search begins for Inspector Ramsevak who absconded with a pistol in Bareilly

रिश्वत प्रकरण: पिस्टल लेकर थाने की दीवार फांदकर फरार इंस्पेक्टर की तलाश, एसएसपी ने लगाई पुलिस टीम

Sat, 24 Aug 2024 02:34 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक ने सात लाख रुपये रिश्वत लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ दिया था। इसकी शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर एसपी दक्षिणी ने थाने में छापा मारा तो इंस्पेक्टर फरार हो गया। उसका पिस्टल भी नहीं है। आशंका है कि इंस्पेक्टर वर्दी में ही पिस्टल लेकर फरार हुआ है। 

विज्ञापन
Search begins for Inspector Ramsevak who absconded with a pistol in Bareilly
आरोपी इंस्पेक्टर रामसेवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सरकारी पिस्टल लेकर फरार हुए आरोपी इंस्पेक्टर रामसेवक की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। साथ ही दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को भी टीम लगी है ताकि सौदे को लेकर सच्चाई सामने लाई जा सके। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक ने सात लाख रुपये रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को छोड़ा था। 

विज्ञापन


इसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी के निर्देश ने एसपी दक्षिणी ने थाने में छापा मारा। इसकी भनक लगते ही इंस्पेक्टर दीवार फांदकर फरार हो गया। उसके कमरे से 9.85 लाख रुपये बरामद हुए थे। रिश्वतखोरी में फंसे इंस्पेक्टर रामसेवक को एसएसपी ने बृहस्पतिवार को ही निलंबित कर दिया था। रामसेवक के बारे में बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगने पर रामसेवक वर्दी में ही फरार हो गया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अपना सीयूजी और निजी नंबर भी मौके पर छोड़ गया था ताकि उसकी लोकेशन न मिल सके। इंस्पेक्टर का सीयूजी नंबर अब थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के पास है। हालांकि तलाशी में सरकारी पिस्टल अफसरों को नहीं मिला है, इस लिहाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह पिस्टल साथ ले गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई का रहने वाला है इंस्पेक्टर 
इंस्पेक्टर मूल रूप से हरदोई जिले का निवासी है। उसका परिवार लखनऊ में रह रहा है। इस लिहाज से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों जगह गई है, लेकिन उसका पता नहीं लगा है। उसके करीबियों के यहां भी सुरागकशी की जा रही है। चर्चा ये भी है कि इंस्पेक्टर अपने रिश्तेदार विधायक के संरक्षण में जाकर बचने का प्रयास कर रहा होगा।

वहीं सात लाख रुपये लेकर छोड़े गए आलम और नियाज की तलाश भी हो रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी कि स्मैक या अफीम कितनी मात्रा में उनके पास थी जिसमें कार्रवाई से बचने को उन्होंने डेढ़ घंटे के अंदर इतनी बड़ी रकम दे दी। 

ढाबा पार्टनर हिरासत में अशनूर से भी पूछताछ
स्मैक तस्करों को छोड़ने के मामले में पुलिस ने आलम के ढाबा पार्टनर को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को थाने पहुंचे एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने घटनाक्रम में संलिप्त पुलिसकर्मियों के नाम और उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। 

थाने की हवालात में बुधवार रात से बैठे स्मैक तस्करी के आरोपी अशनूर से पूछताछ के बाद एसपी दक्षिणी व सीओ फरीदपुर ने साक्ष्य जुटाए। सुपुर्दगी रजिस्टर में दर्ज नाम के आधार पर पुलिस ने आलम के ढाबा में पार्टनर अरशद को हिरासत में ले लिया। सिपाहियों पर कार्रवाई को लेकर उसका बयान भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed