{"_id":"6a8f3a281e0092e3310559c7","slug":"sealed-hotels-reopened-on-the-condition-of-meeting-standards-within-a-month-bareilly-news-c-4-bly1015-954023-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक महीने में मानक पूरे करने की शर्त के साथ खुले सील होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक महीने में मानक पूरे करने की शर्त के साथ खुले सील होटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ की कोचिंग में हुए अग्निकांड के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से सेटेलाइट बस अड्डे के पास सील किए गए दोनों होटलों को राहत दी गई है। बीडीए ने रजानी होटल और सेटेलाइट होटल के संचालकों को सभी जरूरी मानक पूरे करने और फायर एनओसी लेने के लिए एक महीने का समय दिया है। फिलहाल, दोनों होटलों की सील खोल दी गई है। हालांकि, इन होटलों में अभी लोगों या यात्रियों के रुकने पर पाबंदी रहेगी।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि संचालकों को होटल के भीतर अग्निशमन यंत्र और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण स्थापित करने की ही अनुमति दी गई है। यदि निर्धारित एक महीने की अवधि में सभी मानक पूरे नहीं किए गए तो प्राधिकरण की ओर से दोनों होटलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।