{"_id":"6035559f8ebc3ee93b725385","slug":"seal-shops-being-built-without-a-map-bareilly-news-bly438247988","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानचित्र के बनाई जा रहीं दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानचित्र के बनाई जा रहीं दुकानें सील
विज्ञापन
कार्रवाई करती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मिनी बाईपास पर दुकान और भवन का हो रहा था निर्माण
विज्ञापन
बरेली। मिनी बाईपास पर मंगलवार को बरेली विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र पास कराए बनाई जा रहीं पांच दुकानों को सील कर दिया।
यहां ओमकार सिंह सिंह, मुरली सिंह सैदपुर हाकिंस में बिना मानचित्र पास कराए पांच दुकानों का निर्माण करा रहे थे। उसके ऊपर मकान निर्माण कार्य चल रहा था। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि भवन स्वामी को कई बार नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी कंपाउंडिंग नहीं कराने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि कंपाउंडिग कराए बिना यदि निर्माण कार्य शुरू किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो