फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seal boundaries to prevent people from outside

बाहर से आ रहे लोगों को रोकने के लिए सीमाएं सील

Mon, 30 Mar 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Seal boundaries to prevent people from outside
जिले की सीमाएं सील होने से शहर के रास्ते रहे सूने। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बड़ा बाईपास पर पसरा रहा सन्नाटा, इक्का दुक्का परिवार ही निजी साधन या पैदल आते-जाते दिखे

विज्ञापन
बरेली। नोएडा से वापस आए युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है। अन्य राज्यों या संवदेशनशील जिलों से वापस आने वाले लोगों को शहर की सीमा के बाहर ही रोका जा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी तमाम लोग चोरी-छिपे प्रशासन और पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर शहर में प्रवेश कर ले रहे हैं।
पिछले दो तीन दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, नोएडा, गुडगांव और अन्य शहरों-राज्यों से सैकड़ों की तादाद में कामगारों ने शहर में प्रवेश किया। इसी बीच नोएडा से वापस आए एक युवक के पॉजीटिव मिलने के बाद प्रशासन ने शहर की सीमाएं सील कर दी हैं। सोमवार को लोगों को प्रवेश नहीं दिया। हालांकि, यह कवायद भी पूरी तरह कारगर नहीं हो सकी। चोरी छिपे लोगों ने शहर में प्रवेश करने का अन्य रास्ता खोज ही लिया। जिसके चलते बड़ा बाईपास पर रह-रहकर हलचल दिखाई दे रही थी। विलयधाम के पास भारी तादाद में पुलिसकर्मी थे। वहीं, बाईपास पर रिठौरा चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ कामगारों को भोजन, पानी आदि का वितरण कर रहे थे।
विज्ञापन

घर पहुंचाने का चल रहा था सौदा

बाईपास पर मैजिक और अन्य वाहन भी खड़े थे। जो इन लोगों से मनमाना किराया मांगकर उन्हें उनके घर सुरक्षित पहुंचाने का वादा कर रहे थे। हालांकि, दोगुने से भी ज्यादा किराया मांगने पर लोगों ने आपत्ति भी जताई। पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क के लोगों को गमछा या रुमाल से मुंह ढकने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही रवाना कर दिए दिल्ली से आए मजदूर

बरेली। प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए दिल्ली से आए मजदूरों को रात में ही रवाना कर दिया। हालांकि, रविवार को दिल्ली से निकासी पर पाबंदी के बाद सोमवार को बरेली में भी बाईपास और सेटेलाइट बस स्टैंड पर सन्नाटा था। बाईपास पर इक्का दुक्का मजदूर थे जो अपने घर जाने को वाहन खोज रहे थे। बाकी को रात में ही वाहनों में भरकर भिजवा दिया गया।

खरीदारी को सुबह 11 बजे तक का वक्त

सुभाष नगर में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट मिलने से बरेली प्रशासन ने लॉकडाउन में सख्ती कर दी। सुबह 11 बजे तक लोगों को जरूरी खरीददारी करने या दवा लेने जाने दिया। इसके बाद हर चौराहे पर पुलिस तैनात हो गई और लोगों को दौड़ा दिया गया। डीएम व एसएसपी अयूब खां चौराहे पर कैंप करने आ गए। एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस को निर्देश दिए कि लोगों को जहां के तहां रोककर घर भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed