Bareilly News: रात में मिट्टी का अवैध खनन करते सात आरोपी गिरफ्तार, एक जेसीबी और सात ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
एसडीएम बहेड़ी ने रविवार रात फोर्स को साथ लेकर गांव पखुरनी के जंगल में छापा मारा। मौके पर अवैध खनन करते सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव पखुरनी के जंगल में रविवार की रात जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉलियों से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस को लेकर छापा मारकर अवैध खनन पड़ा। मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक जेसीबी मशीन व चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया गया है।
ग्रामीणों ने एसएसपी व एसडीएम को रविवार रात सूचना दी थी कि पखुरनी गांव के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग के साथ रात में ही छापा मारने की रणनीति तैयार कर ली। एसडीएम टीम के साथ रात करीब 12:30 बजे देवरनियां थाने पहुंचीं, वहां से फोर्स लेकर सीधे पखुरनी गांव के जंगल में चली गईं।
आरोपियों को भेजा गया जेल
खनन वाले स्थल पर पहुंचकर टीम ने मौके पर एक जेसीबी मशीन, चार ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली। मौके से भाग रहे आठ लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। इन सभी को थाने लाकर एसडीएम ने पूछताछ की। इसके बाद जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी। पकड़े गए अकील अहमद, शोहिब, सरोज, इकबाल, आरिफ खां, गुलफान अली, दिलीप सिंह, हसन रजा के खिलाफ अवैध खनन करने को लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा। आधी रात के बाद इसी तरह की कार्रवाई सूचना मिलते ही की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.