फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDM gave notice .. Shehla fainted

एसडीएम ने दिया नोटिस.. शहला बेहोश

Sun, 07 Mar 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
SDM gave notice .. Shehla fainted
अस्पताल में भर्ती शहला ताहिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विकास कार्यों की फाइलों पर हस्ताक्षर करने को बुलाया तो अस्पताल में भर्ती हुईं
विज्ञापन

ढाई साल से नवाबगंज में नहीं हुआ है एक भी विकास कार्य

नवाबगंज। ढाई साल से नगर पालिका की ओर से विकास की पूरी प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। तीन दिन पहले एसडीएम ने लंबित पत्रावलियों पर हस्ताक्षर करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर को नोटिस भेजा तो वह अस्पताल में भर्ती हो गईं। शहला के पति डॉ. मोहम्मद ताहिर ने कहा कि एसडीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर के जरूरी विकास कार्यों में भी दिलचस्पी न लेने की बात कहते हुए एसडीएम ने उन्हें नोटिस जारी किया था। इसमें शहला ताहिर को नगर पालिका कार्यालय आकर लंबित पत्रावलियों पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था। एसडीएम की तल्खी के बाद शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उनके पति डॉ. मोहम्मद ताहिर का कहना है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से वह बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पालिका परिसर में बनीं दुकानों की फाइलें गायब, आठ दुकानदारों को दिया नोटिस

नगर पालिका परिसर में साल भर पहले बनी दुकानों के आवंटन का मामला भी तूल पकड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इन दुकानों की फाइलें भी पालिका कार्यालय से गायब हो गई हैं। शुक्रवार को एसडीएम ने इन दुकानों के आवंटन संबंधी दस्तावेज दो दिन के अंदर दिखाने के लिए आठ दुकानदारों को नोटिस दिया था। दुकानदार एसडीएम के नोटिस का जवाब देने के लिए वकीलों से सलाह ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं नगर पालिका अध्यक्ष का उत्पीड़न क्यों करूंगा। मैं चाहता हूं कि वह अपने कार्यालय में आकर बैठे, लोगों की समस्याएं सुनें और ठप पड़े विकास कार्यों को कराएं। मैं अपने पद के अनुसार कार्य कर रहा हूं। सभी आरोप निराधार हैं। - डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, एसडीएम नवाबगंज

एसडीएम अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। दुकानों के आवंटन की पत्रावलियां नगर पालिका के कर्मचारियों ने गायब कर दी हैं। पहले भी नगर पालिका कर्मी सुरेश पाल ने पत्रावलियां गायब की थीं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं। - डॉ. मोहम्मद ताहिर, पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर के पति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed