{"_id":"687eaea3fff7995e6002f4ff","slug":"sdm-accused-of-protecting-lekhpal-bareilly-news-c-4-1-bly1039-687420-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसडीएम पर लेखपाल को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसडीएम पर लेखपाल को बचाने का आरोप
विज्ञापन
मीरगंज। गलत रिपोर्ट दिखाकर जरूरतमंदों के राशन कार्ड निरस्त कराने के मामले में ग्राम पंचायत पिपरिया मुस्तकिल के ग्रामीणों ने एसडीएम पर लेखपाल को बचाने का आरोप लगाया है।
क्षत्रिय महासभा के गौरव कुमार सिंह, प्रधान तेजवती, प्रेमपाल, नन्हे राम ने डीएम को शिकायत कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन एसडीएम ने आदेश की अवहेलना करते हुए यह जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंप दी, जबकि पूर्ति निरीक्षक भूमि से जुड़ी जांच नहीं कर सकते।
ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल की गलत रिपोर्ट के आधार पर जिन लोगों के राशन कार्ड निरस्त कराए गए है। वे गरीब, विधवा और भूमिहीन हैं। इनमें गीता देवी, देवेश कुमार सिंह, कमला देवी, सोमवती और शीला देवी जैसे लोगों के नाम शामिल है। अब ग्रामीणों ने लेखपाल के विरुद्ध निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
--
मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार : एसडीएम
एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि पिपरिया मुस्तकिल में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराई गई थी। इसके बाद मेरे स्तर से भी जांच कराई गई थी, जो अपात्र थे, उनके राशन कार्ड निरस्त कराए गए हैं। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है।