{"_id":"6688928a4fdaeebf2c073f64","slug":"scrutiny-results-released-marks-of-419-students-revised-bareilly-news-c-4-bly1015-433793-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्क्रूटनी का परिणाम जारी, 419 विद्यार्थियों के अंकों में हुआ संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्क्रूटनी का परिणाम जारी, 419 विद्यार्थियों के अंकों में हुआ संशोधन
Sat, 06 Jul 2024 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्क्रूटनी का परिणाम जारी कर दिया है। बरेली परिक्षेत्र के 2,596 में से 419 आवेदकों के अंकों में संशोधन हुआ है।
क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे के अनुसार परिक्षेत्र के सभी आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) हो चुकी है। विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर संशोधित परीक्षाफल देख सकते हैं। हाईस्कूल के 48 और इंटरमीडिएट के 419 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। अन्य आवेदकों के प्राप्तांकों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इनके परीक्षाफल में ''''नो चेंज'''' लिखा गया है। जिन परीक्षार्थियों के परीक्षाफल में संशोधन हुआ है, उनके संशोधित अंकपत्र व प्रमाणपत्र संबंधित जिले के डीआईओएस के माध्यम से संबंधित विद्यालय को भेजे जाएंगे। परीक्षार्थी विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर पूर्व में मिले अंकपत्र को वापस करके संशोधित अंंकपत्र प्राप्त कर सकेंगे।
क्षेत्रीय कार्यालय में स्क्रूटनी के 2,596 आवेदन प्राप्त हुए थे। हाईस्कूल के सन्निरीक्षा परिणाम में मुरादाबाद के तीन, अमरोहा के 11, बिजनौर के छह, रामपुर के दो, बदायूं के चार, बरेली के 11, शाहजहांपुर के छह और पीलीभीत के पांच परीक्षार्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। वहीं, इंटरमीडिएट में मुरादाबाद के 48, अमरोहा के 58, बिजनौर के 56, रामपुर के 33, संभल के 55, बरेली के 63, बदायूं के 35, शाहजहांपुर के 33, पीलीभीत के 38 परीक्षार्थियों के अंकों में बदलाव हुआ है।