फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Screws on the auto of auto running permit in the city

शहर में दौड़ रहे देहात परमिट के ऑटो पर शिकंजा

Wed, 19 Feb 2020 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Screws on the auto of auto running permit in the city
आटोचालक का चालान काटती ट्रैफिक पुलिस। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

एक सप्ताह में 84 ऑटो का चालान, एक परमिट पर चल रहे दो से ज्यादा ऑटो

विज्ञापन
बरेली। शहर में लगातार संकरी होती सड़कों पर ऑटो और ई रिक्शा की भीड़ बढ़ती जा रही है। देहात के परमिट पर सैकड़ों ऑटो शहर में दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया है। मंगलवार को छह ऑटो का चालान किया गया।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि एक सप्ताह में 84 ऑटो का चालान किया गया है। सोमवार को भी ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट चौराहा और मालियों की पुलिया पर अभियान चलाया। इसमें करीब आधा दर्जन ऑटो के चालान किए गए जो देहात का परमिट होने के बाद अनाधिकृत रूप से शहर में चल रहे थे। इससे पहले पुलिस ने रविवार को एक ऐसे ऑटो को सीज किया था जो दूसरे के परमिट पर चल रहा था और जिसे कंडम घोषित किया जा चुका था।
विज्ञापन

कंडम घोषित होने के बाद भी दौड़ रहे वाहन

शहर में करीब 3500 परमिट पर ऑटो चल रहे हैं। कमिश्नर के आदेश के बाद करीब तीन साल से एआरटीओ के यहां से नए परमिट जारी होने पर रोक लगा दी गई है। पुराने परमिट पर नए ऑटो के संचालन की छूट है। इससे पहले पुराने ऑटो को सरेंडर करने के साथ ही उसे कंडम घोषित कर कटवाना पड़ता है। रविवार को पकड़ा गया ऑटो भी इसी श्रेणी का था। इसे कबाड़े में कटवाना चाहिए था, लेकिन ऐसा किए बिना ही दूसरा ऑटो इसी परमिट पर जारी करा लिया गया। अब पुलिस उस ऑटो की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed