{"_id":"692dcc51e2c40cd1a001977e","slug":"scoundrel-sent-obscene-photos-to-the-medical-student-s-fianc-in-bareilly-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोहदे की शर्मनाक करतूत... छात्रा के मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो, टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोहदे की शर्मनाक करतूत... छात्रा के मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो, टूटा रिश्ता
Mon, 01 Dec 2025 10:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:42 PM IST
सार
बरेली में एक शोहदे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने मेडिकल छात्रा की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील बनाया, फिर ये तस्वीरें छात्रा के मंगेतर को भेज दीं। इससे छात्रा का रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शोहदे ने मेडिकल छात्रा के अश्लील फोटो उसके मंगेतर और रिश्तेदारों को भेज दिए। इससे छात्रा का रिश्ता टूट गया। पीड़ित छात्रा के पिता ने डीआईजी से शिकायत की थी। उनके आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र का परिवार यहां बारादरी इलाके में रहता है। परिवार की एक लड़की निजी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। छात्रा के पिता ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी अवधेश यादव ने उनकी बेटी के फोटो खींच लिए। अवधेश ने एडिट कर उसके फोटो अश्लील बनाए और वायरल करने लगा। इस बीच छात्रा की शादी तय हो गई।
विज्ञापन
अवधेश ने छात्रा के मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिए। इससे उसका रिश्ता टूट गया। छात्रा के ममेरे भाई व अन्य रिश्तेदारों को भी अश्लील फोटो भेजे गए। इससे छात्रा की बदनामी हो रही है। अवधेश ने छात्रा की शादी कहीं न होने देने की धमकी दी। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन