फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scope registrant, the decision on the election of 28

कुलसचिव को घेरा, चुनाव पर निर्णय 28 को

Tue, 27 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scope registrant, the decision on the election of 28
यू‌िननिव‌िससिऱ्र्सिटी
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग लेकर पहुंचे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन पर हंगामा करते हुए कुलसचिव डॉ. साहिबलाल मौर्य का घेराव किया। उनका कहना था कि जब तक चुनाव पर निर्णय लिया जाएगा वे वापस नहीं जाएंगे। शोर शराबा पर पुलिस भी बुला ली गई। इस दौरान कुलसचिव ने चुनाव पर अपने स्तर से कोई निर्णय लेने में असमर्थता जाहिर की। कहा कि वह चुनाव अधिकारी नामित करने की संस्तुति कुलपति को कर चुके हैं। अब जो भी निर्णय लेना है कुलपति लेंगे।  उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी बनने के लिए कोई तैयार नहीं है। चूंकि कुलपति बाहर गए हैं इसलिए हंगामा कर रहे छात्र नेताओं की मुलाकात प्रशासनिक भवन के सभा कक्ष में प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह से कराई गई। इसी बीच चीफ प्राक्टर प्रो. बीआर कुकरेती भी पहुंच गए। छात्र नेताओं ने कहा कि 30 अगस्त को कुलपति ने दो-तीन दिन में चुनाव पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था लेकिन पूरा महीना बीतने को हैं फिर भी कोई फैसला नहीं हुआ। प्रतिकुलपति ने बताया कि शनिवार को एक संकायाध्यक्ष को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के लिए पत्र लिखा है। उम्मीद है कि वह मान जाएंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों से चुनाव के दौरान मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके बाद ही चुनाव करा पाएंगे। प्रतिकुलपति ने कहा कि 28 सितंबर को कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन आ जाएंगे, उसीदिन चुनाव पर निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन



मुद्दों से कोई वास्ता नहीं बस कमान चाहिए
छात्र संघ चुनाव की मांग करने वाले नेताओं के पास कैंपस के ठोस मुद्दों का अभाव है। उनमें बस नेता बनने की हसरत है। चुनाव क्यों हो इस बात को भी वह भली प्रकार से नहीं समझा पा रहे हैं। मीरगंज के आरपी डिग्री कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर अड़े अमित पटेल अज्जू ने कहा कि आम छात्र अपनी समस्या को नहीं उठा पाते इसलिए प्रतिनिधि बनाकर वे अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कालेज में सभी व्यवस्थाएं पटरी से उतरी हुई हैं। छात्र संघ गठित होने के बाद उनको ठीक कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के गजेंद्र पटेल का कहना है कि शासनादेश जारी हो चुका है इसलिए चुनाव कराना जरूरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed