फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   scooty theft by two children from two places

दो बच्चों ने दो घंटे में चुराईं दो स्कूटी, पकड़े गए

Sun, 12 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
scooty theft by two children from two places
बरेली। आठ और दस साल के दो बच्चों ने दो घंटे में दो थाना क्षेत्रों से दो स्कूटी चुरा लीं। मगर मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और वे पकड़े गए। हालांकि, उम्र कम होने के चलते पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। चेतावनी देकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बारादरी के मोहल्ला जगतपुर में इमामबाड़ा के पास रहने वाले जुबैर खान की बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे स्कूटी चोरी हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद भी स्कूटी ढूंढने में लग गए। इसके करीब दो घंटे बाद किला के मोहल्ला पंजाबपुरा के आदित्य सक्सेना की स्कूटी उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। उन्हें पास में ही एक दूसरी स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली। उन्होंने किला पुलिस को सूचना दी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो दो बच्चे एक स्कूटी वहां छोड़कर आदित्य की स्कूटी ले जाते दिखे। शाम को आदित्य की स्कूटी जोगीनवादा में लावारिस हालत में मिल गई।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद शुक्रवार को किला पुलिस ने दोनों बच्चों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो सामने आया कि उन्हें एक चाबी पड़ी मिली थी। उस चाबी से उन्होंने जगतपुर से जुबैर खान की स्कूटी चुराई और उससे घूमने लगे। जब वे किला के पंजाबपुरा में घूम रहे थे तो उसका पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर उन्होंने वह स्कूटी वहीं छोड़ दी और आदित्य सक्सेना की स्कूटी उठा ले गए। जोगीनवादा में उसका पेट्रोल खत्म हुआ तो स्कूटी वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्चे की उम्र आठ साल और दूसरे की दस साल है। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के तहत इतनी कम उम्र के बच्चों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती है। लिहाजा दोनों बच्चों को उनके मां-बाप के सुपुर्द किया गया और उन्हें हिदायत दी गई है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed