{"_id":"5ea09a938ebc3e9031064bc1","slug":"scooty-stopped-on-tripill-riding-then-the-woman-got-entangled-with-the-captain-bareilly-news-bly403471669","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपिल राइडिंग पर स्कूटी रोकी तो कप्तान से उलझ गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपिल राइडिंग पर स्कूटी रोकी तो कप्तान से उलझ गई महिला
विज्ञापन
एक बाइक पर तीन सवारी करने वालों को हड़काते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में लॉकडाउन के बिगड़े हाल को दुरुस्त कराने के लिए एसएसपी बुधवार को खुद तीन घंटे सड़कों पर डटे रहे। उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर स्टाफ की चुस्ती परखी। लापरवाही पर फटकार भी लगाई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के अपने सामने चालान कराए। एक जगह तीन लोगों को सवार देखकर स्कूटी रुकवाई तो महिला एसएसपी से बहस करने लगी। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी तो महिला खामोश हो गई।
सुबह सात बजे से एसएसपी शैलेश पांडेय लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर में निकले। उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों और बाजारों में जाकर लॉकडाउन पालन न करने वालों के खिलाफ अपने सामने कार्रवाई कराई। सब्जी मंडियों का भी हाल देखा। एलन क्लब मंडी में हाल दुरुस्त मिला। वहीं सिटी सब्जी मंडी में भीड़ मिलने पर नाराजगी जताई। कई सब्जी वालों के चालान भी करा दिए। कुतुबखाना सब्जी मंडी में भी लॉकडाउन का सही से पालन कराने के निर्देश दिए। सिटी सब्जी मंडी के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी पर एक युवक और दो महिलाओं को सवार देखकर रुकवा लिया। एसएसपी ने स्कूटी का चालान करने को कहा तो स्कूटी पर सवार एक महिला बहस करने लगी। इससे एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने मुकदमा कराने की चेतावनी दी तो स्कूटी सवार युवक ने महिला को चुप करा दिया। बाद में एसएसपी ने इन लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की हिदायत देकर घर जाने दिया।