फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scooty crosses zebra line but e challan issue to bike in bareilly

अजब कारनामा: स्कूटी ने पार की जेब्रा लाइन, बाइक का हो गया चालान, मैसेज देखकर वाहन मालिक हैरान

Sat, 12 Aug 2023 06:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 06:19 PM IST
सार

घर में बाइक खड़ी थी, लेकिन मालिक के पास चालान का मैसेज आ गया। जब उसने जानकारी की तो पता लगा कि स्कूटी ने जेब्रा लाइन पार की थी। इस पर पड़ा नंबर उसकी बाइक का था।  

विज्ञापन
Scooty crosses zebra line but e challan issue to bike in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक शख्स की बाइक घर पर खड़ी थी और मालिक के पास जेब्रा लाइन क्रास करने का ई चालान भेज दिया गया। वाहन मालिक ने जानकारी की तो पता लगा कि जेब्रा लाइन पार करने वाला वाहन स्कूटी थी। पीड़ित ने देवरनियां थाने में रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


देवरनियां के कनमन निवासी प्रियांगु मिश्रा ने एसएसपी से शिकायत की कि उनके पास हीरो डीलक्स बाइक है। तीन अगस्त को उनके नंबर पर ई चालान भेज दिया गया। जेब्रा लाइन क्रास करने का चालान किया गया था। जब उन्होंने चालान के साथ भेजे गए फोटो को देखा तो वह हैरान रह गए। जेब्रा लाइन पार करते हुए जो फोटो चालान के साथ भेजा गया था वह किसी स्कूटी का था। जबकि उस समय उनकी बाइक घर पर खड़ी थी। प्रियांगु ने उनके रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करने वाले स्कूटी मालिक के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कातिल बाप: तीन लाख रुपये सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, हादसे का दिया रूप; गर्भवती बहू का उजाड़ा सुहाग
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांगु का आरोप है कि स्कूटी मालिक फर्जी तरीके से उनकी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है। ऐसे में अगर वह कोई अपराध करेगा तो वह फंस सकते है। एसएसपी से शिकायत के बाद प्रियांगु की तरफ से देवरनियां थाने में अज्ञात स्कूटी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चालान से बचने के लिए नंबर प्लेटों में हेराफेरी

जब से शहर के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनके जरिये नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं तब से वाहनों की नंबर प्लेट में हेराफेरी बढ़ गई है। कुछ लोग नंबर प्लेट का कोई एक नंबर बदल दे रहे हैं। कुछ लोग नंबर प्लेट पर कोई वस्तु लटकाकर नंबर का कुछ हिस्सा छुपा दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने वाहन मॉडल के दूसरे वाहन के नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। चोरी के वाहन चलाने वाले भी इसी तरह दूसरे वाहनों के नंबर का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए यह अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed