{"_id":"67197ce21d05d913a80df044","slug":"scooter-stuck-in-roadways-bus-and-dragged-100-meters-two-including-shikshamitra-died-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100859-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बस में फंसकर 100 मीटर घिसटी स्कूटी, शिक्षामित्र सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बस में फंसकर 100 मीटर घिसटी स्कूटी, शिक्षामित्र सहित दो की मौत
Thu, 24 Oct 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर के बाद बस के बंफर में फंसकर स्कूटी करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार लेखपाल कॉलोनी निवासी महिला शिक्षामित्र पंकज शर्मा (48) पत्नी भूदेव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शाहजहांपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अनुदेशक रुचि शर्मा (30) पत्नी ललित शर्मा ने बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
संविलियन विद्यालय निवड़िया में तैनात शिक्षामित्र पंकज शर्मा साथी अनुदेशक रुचि शर्मा के साथ विद्यालय की छुट्टी के बाद स्कूटी से फतेहगंज पूर्वी आ रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचसिया मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इसके बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। बंफर में फंसकर स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे बस को रुकवाया। हेलमेट होने के बावजूद पंकज को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रुचि शर्मा को बरेली के अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रात में उपचार के दौरान रुचि शर्मा की मौत हो गई।