फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scissors injured during delivery

प्रसव के दौरान कैंची लगने से घायल नवजात की इलाज के दौरान मौत

Thu, 02 Jul 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Scissors injured during delivery
demo photo - फोटो : demo photo

फरीदपुर सीएचसी में सोमवार को स्टाफ नर्स ने कराया था प्रसव
विज्ञापन

पिता ने स्टाफ नर्स सहित दो लोगों के खिलाफ दी हत्या तहरीर

फरीदपुर। प्रसव के दौरान पेट में कैंची लगने से घायल नवजात की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कैंची लगने से उसका पेट फट गया था। आंतें बाहर आ गईं थीं। पिता ने कोतवाली में स्टाफ नर्स सहित दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फरीदपुर के गांव सैदापुर निवासी गुड्डू की पत्नी प्रीति को प्रसव के लिए सोमवार तड़के फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। गुड्डू के मुताबिक, अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स ने सामान्य प्रसव कराने के लिए उनसे दो हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने से इनकार कर दिया। परिवारवालों के हंगामा करने पर स्टाफ नर्स ने प्रसव तो करा दिया, लेकिन पैसे न मिलने की खुन्नस में जानबूझकर बच्चे के पेट में कैंची मार दी, इससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। इसके बाद बरेली ले जाकर दिखाने को कह दिया। गंभीर हालत में उन्होंने नवजात बेटे को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। गुड्डू ने स्टाफ नर्स और एक अन्य के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। पहले तो पुलिस ने सामान्य घटना बताकर टालने की कोशिश, लेकिन जब मामला एसएसपी तक पहुंचा तो पुलिस ने नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिस पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया गया है, वह सरकारी कर्मचारी है। घटना भी ड्यूटी के दौरान हुई है। विभागाध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - धनंजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed