फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Science park will be built in Ramganganagar at a cost of Rs 75 crore, scientific activities will be the attraction

Bareilly News: रामगंगानगर में 75 करोड़ रुपये खर्च करके बनेगा साइंस पार्क, वैज्ञानिक गतिविधियां होंगी आकर्षण

Mon, 10 Mar 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Science park will be built in Ramganganagar at a cost of Rs 75 crore, scientific activities will be the attraction
बरेली। बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए बरेली की रामगंगानगर योजना में साइंस पार्क बनेगा। इस पर 75 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसके लिए अप्रैल में कार्यदायी संस्था की चयन प्रक्रिया शुरू होगी और जून के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) इसकी जमीन पहले ही आरक्षित कर चुका है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में बरेली और गोरखपुर में साइंस पार्क बनाए जाने के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसी क्रम में बीडीए ने रामगंगानगर के सेक्टर-आठ में 21 हजार वर्ग मीटर जमीन पार्क के लिए आवंटित की है। भूमि पर बाउंड्री करा दी गई है। इसमें लखनऊ की तर्ज पर तारामंडल दिखाया जाएगा। विज्ञान के नए प्रयोगों की जानकारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और रोबोट साइंस से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क में माॅडल और प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने की योजना है। डायनासोर का उदय कैसे हुआ? किस तरह से साइंस ने जिंदगी को आसान बनाया है? इससे जुड़ी जानकारी देने वाले तमाम मॉडल प्रदर्शित होंगे। शासन ने प्रस्तावित स्थल को बेहतर माना है क्योंकि यहां आवागमन के लिए बेहतर सड़कें और आधारभूत सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राधिकरण ने शासन से की सबसे अच्छा बनाने की पेशकश
बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए और शासन के प्रमुख सचिव के बीच में साइंस पार्क के लिए बातचीत हो चुकी है। इसमें बीडीए ने पेशकश की है कि यह परियोजना यदि उसके हवाले की जाए तो प्राधिकरण इसे यूपी के सबसे अच्छे साइंस पार्क के रूप में विकसित करने के लिए तैयार है। बीडीए के सचिव ने इसके लिए जमीन के साथ सौ करोड़ रुपये तक व्यय करने के लिए भी कहा है। बीडीए के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव ने कहा है कि शासन स्तर से इस पर निर्णय किया जाएगा।


एक साल पहले हुए सर्वेक्षण के बाद से अटकी है योजना
बीडीए को साइंस पार्क के लिए जमीन आरक्षित किए एक साल से ज्यादा हो गया है। दिसंबर 2024 में यूपी जल निगम के कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन डिवीजन ने भूमि की जांच की थी। टेस्टिंग में जमीन साइंस पार्क के लिए उपयुक्त पाई गई थी, लेकिन शासन की वित्तीय स्वीकृति न होने से परियोजना अटक गई थी। अब बजट में इसके लिए प्रावधान होने से परियोजना धरातल पर उतरने की ओर है। शासन ने मंडल स्तर तक साइंस पार्क बनाने की तैयारी की है। इसमें बरेली और गोरखपुर भी शामिल है।

--
साइंस पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल की बाउंड्री बनाने का काम बीडीए ने पूरा कर लिया है। अब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग साइंस पार्क को धरातल पर उतारेगा। यह ऐसा पार्क होगा जहां मंडल भर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे देखने आ-जा सकेंगे। वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए यहां प्रदर्श और ऑडिटोरियम बनाए जाने हैं।
- योगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed