फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Schools Closed News: Up to Class Eight Will Remain Closed Until December 30th Due to Fog and Cold Weather

School Closed: यूपी के इस जिले में आठवीं तक के स्कूलों में 30 दिसंबर तक छुट्टी, जारी हुआ आदेश

Sat, 27 Dec 2025 05:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 05:16 PM IST
सार

School Closed News: बरेली जिले में कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शनिवार को दिनभर धूप नहीं निकली। आगामी दिनों में सर्दी में और इजाफा हो सकता है। इसके मद्देनजर जिले में आठवीं तक के स्कूलों में 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
UP Schools Closed News: Up to Class Eight Will Remain Closed Until December 30th Due to Fog and Cold Weather
स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में कोहरा और सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। सर्द हवा के कारण गलन भी बढ़ गई है। सर्द मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बीएसए डॉ. विनीता ने आदेश जारी करते हुए कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी बोर्ड के परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 29 और 30 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन


शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में बच्चों के लिए 29 और 30 दिसंबर को अवकाश रहेगा। वहीं यू-डायस, अपार आईडी व अन्य प्रशासकीय-विभागीय कार्य के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने विद्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


कोहरे और सर्दी को लेकर अलर्ट जारी 
बरेली में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह पांच से सात बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। हाईवे से लेकर गली-मोहल्लों तक में घना कोहरा देखने को मिला। सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। दिनभर शीत दिवस के हालात रहे। मौसम विभाग ने जिले में रविवार को कोहरे का रेड, इसके बाद तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Health Tips: कड़ाके की सर्दी और कोहरे से जकड़ रहा गला, युवाओं की भी फूल रही सांस; ऐसे करें बचाव
 

शनिवार को दिनभर नहीं खिली धूप 
जिले में बीते कुछ दिनों से ठंड में कमी के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। शुक्रवार को दोपहर में हल्की धूप निकली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। धूप निकलने पर लोग पार्क व छतों पर बैठे दिखाई दिए। शाम को मौसम फिर से ठंडा हो गया। रात दस बजे से ही जिले के बाहरी इलाकों में कोहरा छाने लगा जो देर रात तक शहर में आ गया। शनिवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर धूप नहीं निकली। 

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से आ रही ठंडी हवा से आने वाले कुछ दिनों में गलन बढ़ने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। मंगलवार से शुक्रवार तक शहर के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री का अंतर आया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.3 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed