फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schoolgirls molested while returning from school

Bareilly News: स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी

Sun, 13 Sep 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirls molested while returning from school
नवाबगंज फोटो 3 आग से जली एम्बुलेंस
नवाबगंज। कॉलेज से घर लौट रही एक अनुसूचित छात्रा और उसकी सहेली से तीन युवकों ने छेड़खानी की। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना शनिवार शाम बाइपास रोड पर हुई।
विज्ञापन


बरेली पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक कॉलेज में बीएससी की छात्रा अपनी सहेली के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। आरोप है कि पिछले चार-पांच दिनों से रिछोला किफायतुल्ला गांव के दो युवक अपने एक अन्य साथी के साथ उनका पीछा कर रहे थे। शनिवार शाम तीनों युवकों ने बाइक से पीछा किया और छात्राओं पर जाति सूचक फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन


कस्बे के बाइपास रोड पर शराब भट्ठी के सामने जब छात्राएं ई-रिक्शा से उतरीं, तो युवकों ने उन्हें दबोचकर छेड़खानी की। छात्राओं के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी को स्थानीय लोगों ने नवाबगंज पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने इस संबंध में थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। छात्रा की मां ने भी पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed