फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School topped in 10th, Rifa became SDM of Faridpur for a day

Bareilly News: दसवीं में स्कूल टॉप किया, रिफा एक दिन के लिए बनीं फरीदपुर की एसडीएम

Sat, 19 Oct 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
School topped in 10th, Rifa became SDM of Faridpur for a day
एक दिन के लिए एसडीएम बनीं छात्रा। वीडियो ग्रैब
फरीदपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को नगर के विद्यालय की मेधावी छात्रा को एक दिन के लिए तहसील फरीदपुर का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर के किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की टॉपर रिफा आलम को तहसील फरीदपुर क्षेत्र में एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरि ने छात्रा को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया और अपनी कुर्सी पर बिठाया। दूसरी कुर्सी पर एसडीएम खुद बैठे। एक दिन की एसडीएम बनी रिफा आलम ने बकायदा लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

रिफा आलम ने कहा कि उनका सपना है कि वह सिविल सर्विसेज में जाए। उन्हें एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। एसडीएम गुलाब चंद्र अग्रहरि ने इस दौरान छात्रा को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल प्रधानाचार्य डॉॅ. बीनू सिंह आदि ने सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed