{"_id":"5f0097588ebc3e42f95f19e8","slug":"school-open-but-teaching-will-be-online-bareilly-news-bly4115565166","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जुलाई से स्कूल खोल आनलाइन पढ़ाई कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जुलाई से स्कूल खोल आनलाइन पढ़ाई कराने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते अस्त-व्यस्त हुई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों को सोमवार से खोलने का आदेश जारी किया है। हालांकि विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे। पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी।
अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से जारी पत्र में स्कूलों को सशर्त खोलने की अनुमति दी गई है। पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में सिर्फ शिक्षक और शिक्षणेत्तर स्टाफ ही आएगा। छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाया जाएगा। पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी। विद्यालय भवनों और फर्नीचर को रोजाना सैनिटाइज कराया जाएगा। शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। छह जुलाई के बाद अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हें ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए। प्रत्येक कक्षा के लिए प्रतिदिन विषयवार समय सारणी बनाकर 15 जुलाई से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाए।