{"_id":"568399164490c80a0be1717fcfe7f3f5","slug":"school-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र हुए शिक्षामित्र, बंद कराए स्कूल, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र हुए शिक्षामित्र, बंद कराए स्कूल, नोकझोंक
बरेली
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नौकरी जाने की टीस लिए सड़कों पर उतरे शिक्षामित्र अब उग्र हो गए हैं। जिलेभर में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कई स्कूलों में जबरिया ताला बंद कर दिया। शिक्षकों से झड़प हुई तो बच्चों को स्कूल से भगा दिया। देहात के कई स्कूलों में हाथापाई भी हुई। बीएसए दफ्तर में भी घंटों हंगामा हुआ।
प्राथमिक विद्यालय सिधौना मंगपुरा बहेड़ी में सुबह शिक्षामित्र पहुंच गए तो यहां प्रशिक्षु शिक्षकाें को विद्यालय में घुसने नहीं दिया गया। प्रशिक्षु शिक्षकाें ने विरोध किया तो उनके साथ कहासुनी हो गई। सिरौली रामनगर प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षुआें के साथ तो मारपीट पर शिक्षामित्र अमादा हो गए। क्यारा और मझगवां में भी प्रशिक्षुआें को स्कूल से भगाया गया। आलमपुर में कुर्सियां भी तोड़ने की सूचना मिली है, महिला प्रशिक्षुआें के साथ अभद्रता की गई है। चनेहटी प्राथमिक विद्यालय में भी मारपीट र्हुई। शहर के कई स्कूलाें में ताले नहीं खुलने दिए गए। यहां 60 शिक्षामित्राें की तैनाती हुई है। एक दर्जन स्कूल में केवल शिक्षामित्र ही जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, ऐसे में यहां ताला बंद होना लाजमी था, बच्चे सुबह आकर स्कूल से लौट गए। हालांकि मंगलवार को शिक्षामित्र स्कूल बंद नहीं कराएंगे। शिक्षामित्र नेता दुष्यंत चौहान और केपी सिंह ने शिक्षामित्राें के इस कृत्य की निंदा की है। दुष्यंत का कहना है कि ऐसा कृत्य करने वाले शिक्षामित्राें के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- प्रशिक्षु शिक्षकाें ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
टीईटी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को शिक्षामित्राें की कारस्तानी से आजिज आकर देर शाम डीएम आवास पर जमावड़ा लगाया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद चौहान ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकाें के साथ इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षामित्र शांति से विरोध करें पठन पाठन को प्रभावित करने का साहस न करें। उन्हाेंने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
- तीन शिक्षामित्राें की हालत बिगड़ी
देर शाम तीन शिक्षामित्राें की हालत बिगड़ने की सूचना आई है। इसमें नवाबगंज के मो. हफीज, मझगवां के पुत्तन सिंह और आलमपुर के देव कुमार शामिल हैँ। बताया जा रहा है कि दिन भर के प्रदर्शन के बाद जब यह घर पहुंचे तो इनकी हालत खराब हो गई। मो. हफीज व पुत्तन सिंह को सीने में तेज दर्द उठा है, जबकि देव कुमार की भी तबियत खराब हुई है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रविवार को भर्ती तीनाें शिक्षामित्राें की स्थिति अब ठीक है।