फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   school

पेट्स को भी ठंड से बचाएं

Wed, 24 Dec 2014 01:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
school
इस कड़कड़ाती ठंड में  कुत्तों में खांसी, जुकाम, ठंड से कांपने और उल्टी-दस्त की शिकायत बहुत हो रही है। आईवीआरआई के पॉलीक्लीनिक के समन्वयक डॉ. अभिजीत पावड़े ने बताया कि सिर्फ कुत्ते, बिल्ली ही नहीं, बल्कि गाय, बछड़े और भैंसों का भी इस मौसम में खास ध्यान रखना पड़ता है। पशु इन दिनों कम पानी पीते हैं इसलिए उन्होंने हरा चारा दने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

जो खुद खाएं, वह कुत्ते को न दें
डॉ. अभिजीत पावड़े ने बताया कि अक्सर ऐसा होता है कि जो हम खुद खाते हैं, वही कुत्तों को खिला देते हैं। गाजर का हलवा, मूंगफली, बथुए का पराठा, गजक, घी का पराठा, मोमोज़, चाउमीन दे देते हैं। हाई फैट और हाई कैलोरी खाने की वजह से वह बीमार पड़ जाते हैं। कुत्तों के टांसेल्स ज्यादा संवेदनशील होते है। ठंडा पानी पीने से भी उन्हें खांसी हो जाती है। अक्सर कुत्ता हफ्ते में एक दिन खाना छोड़ता है, जिससे उसका हाजमा ठीक रहे, ऐसे समय पर उसे जबरदस्ती न खिलाएं और न ही उसे बीमार समझें।
विज्ञापन

--------------
इन बातों का रखें ध्यान
 बछड़ों और बकरों में आजकल पथरी की वजह से पेशाब रुकने की ज्यादा शिकायत होती है,उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।
 घर के पेट्स को स्वेटर और पशुओं को बोरे से बना झूला पहना कर ही सुलाएं। पशुओं के बैठने की जगह पर पुआल बिछाएं।
कुत्तों को  हल्का गरम पानी पिलाएं। इससे उनमें खांसी, जुकाम या उल्टी दस्त की शिकायत कम होगी।
 पड्डे या बछड़े को हरी घास के साथ भूसा मिलाकर दें तो ज्यादा फायदेमंद होगा। दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed