फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scanning could not be done if Fastag placed wrong place on wind screen

विंड स्क्रीन पर गलत जगह लगाया फास्टैग तो नहीं हो पाई स्कैनिंग

Mon, 16 Dec 2019 01:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/फतेहगंज पश्चिमी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/फतेहगंज पश्चिमी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Scanning could not be done if Fastag placed wrong place on wind screen
fastag - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऑनलाइन फास्टैग खरीदकर तमाम लोगों ने खुद ही विंड स्क्रीन पर गलत जगह चस्पा कर लिया। इससे टोल प्लाजा पर पहुंचे ऐसे वाहनों के टैग स्कैन नहीं हो पा रहे हैं। इस पर टोल कर्मियों से नोकझोंक हो रही है और लंबा जाम भी लग रहा है। उधर, टैग लगाने की अवधि बढ़ने से लोगों की परेशानी थोड़ी कम हुई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 15 दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर रही थी, लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने और वाहनों के अनुपात में टैग बिक्री कम होने पर इसकी अवधि आगे बढ़ा दी गई है। एनएचएआई ने कहा है कि इस अवधि में लोग अपने फास्टैग खरीद लें। उधर, ऑनलाइन खरीद करने वालों को नई समस्याएं सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


वाहन मालिकों ने वाहनों के फ्रंट विंड स्क्रीन पर टैग गलत जगह चस्पा कर लिए हैं, जिसके चलते टोल पर लगे कैमरे उन्हें स्कैन नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही कई वाहन ऐसे भी आए जिनके टैग में बैलेंस ही नहीं था। इसे लेकर वाहन चालकों से रविवार को काफी नोकझोंक होती रही। इस कारण काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकुलगंज निवासी शाकिर अली की कार में फास्टैग गलत जगह लगा था। फास्टैग लाइन में जाने के बाद भी बूथ पर लगे कैमरों से फास्टैग स्कैन नहीं होने के कारण शाकिर को लौटना पड़ गया। बाद में उनकी फास्टैग लगाने वाली एजेंसी के लोगों से झड़प हो गई। टोल प्लाजा प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर तक कैश का चार्ज डबल नहीं लिया जाएगा। टोल पर केवल दो लाइन सामान्य यानी कैश और बाकी लेन फास्टैग के लिए बना दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed