{"_id":"649e85823cb8f79e71087e46","slug":"sawan-2023-eight-somwar-in-this-sawan-adhikmaas-pujan-vidhi-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: 19 वर्ष बाद सावन में आठ सोमवार, भगवान शिव और माता पार्वती की बरसेगी कृपा; बन रहे खास संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: 19 वर्ष बाद सावन में आठ सोमवार, भगवान शिव और माता पार्वती की बरसेगी कृपा; बन रहे खास संयोग
Fri, 30 Jun 2023 01:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:05 PM IST
सार
Sawan 2023 : इस बार सावन महीना 59 दिनों का होगा। सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा आठ सावन मंगला गौरी व्रत भी पड़ेंगे। पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
सावन 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान भोलेनाथ की पूजा का पवित्र महीना श्रावण (सावन) मास चार जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार सावन 59 दिनों का होगा, ऐसा 19 साल बाद हो रहा है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है, जबकि अंतिम 28 अगस्त को रहेगा। सावन के सोमवार का व्रत रखने वालों को विशेष फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास का प्रत्येक दिन शिव पूजा के लिए खास माना जाता है, लेकिन सावन के सोमवार शिवजी की कृपा का लाभ पाने के लिए सबसे शुभफलदायी माना जाता है। बताया कि 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब श्रावण मास 59 दिनों का होगा और आठ सोमवार पड़ेंगे। इनमें चार सावन सोमवार तथा चार अधिकमास सावन सोमवार होंगे। सोमवार व्रत 10 जुलाई, 17 जुलाई, 21 अगस्त, 28 अगस्त को है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- देशभर में लागू होगा अन्नपूर्णा मॉडल: बरेली की तर्ज पर बनेंगी राशन की दुकानें; लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन
बीच में सावन अधिकमास का सोमवार व्रत 24 जुलाई, 31 जुलाई, 07 अगस्त और 14 अगस्त को है। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। इसे मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सावन में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
आठ सावन मंगला गौरी व्रत भी पड़ेंगे
आठ सोमवार के अलावा आठ सावन मंगला गौरी व्रत भी पड़ेंगे। पहला मंगला गौरी व्रत चार जुलाई को होगा। दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई, तीसरा 22 अगस्त, चौथा 29 अगस्त को होगा। सावन अधिकमास का मंगला गौरी व्रत पहला 18, दूसरा 25 जुलाई, तीसरा एक, चौथा आठ और पांचवां 15 अगस्त को रखा जाएगा।ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
श्रावण मास को लेकर शिवभक्तों में उत्साह
श्रावण मास को लेकर शिवभक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। जिले में सावन को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी शुरु कर दी गई है। शहर के टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ में बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, लाल तेली बजरिया का प्राचीन शिव मंदिर, पैना में शिव त्रिलोकी नाथ धाम पर श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन को पहुंचते हैं।ये भी पढ़ें- थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'
छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ मंदिर लखीमपुर में कांवड़ लेकर जाने वालों का तांता लगा रहा है। इसके लिए पहले अधिकांश लोग जल लेने के लिए घटिया घाट जाते हें, फिर वापस शाहजहांपुर आकर गोला के लिए प्रस्थान करते हैं। जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाकर मनौती मांगते और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।