फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Satyaveer, wanted for two years for fraud worth crores, arrested

Bareilly News: दो साल से वांछित करोड़ों की ठगी का आरोपी सत्यवीर गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Satyaveer, wanted for two years for fraud worth crores, arrested
बरेली। गिरोह बनाकर संपन्न काश्तकारों से होटल बनाने और फैक्टरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मसीहाबाद निवासी सत्यवीर को सोमवार को क्राइम ब्रांच ने बिलवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर करोड़ों रुपये ठगी का आरोप है। सत्यवीर व उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भोजीपुरा थाना पुलिस ने तत्कालीन आईजी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर अक्तूबर 2024 में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे उनको सूचना मिली कि सत्यवीर बिलवा पुल के पास वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो साल पहले मामला दर्ज होने के बाद से ही सत्यवीर पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले में मसीहाबाद का पूर्व प्रधान महीपाल यादव, ढिलवारी का पूर्व प्रधान सरताज समेत 40 आरोपी शामिल हैं। इनके खिलाफ 12 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवीर ठगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। जमीन दिखाने, पीड़ितों से धनराशि लेने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में उसकी सक्रिय भूमिका रहती थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed