{"_id":"67825f2f07dae13490008334","slug":"satyadev-arya-will-be-awarded-vivekananda-youth-award-bareilly-news-c-4-lko1064-558643-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विवेकानंद युवा पुरस्कार से नवाजे जाएंगे सत्यदेव आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विवेकानंद युवा पुरस्कार से नवाजे जाएंगे सत्यदेव आर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सामाजिक और युवा गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नवाबगंज के याकूबपुर निवासी सत्यदेव आर्य का चयन विवेकानंद युवा पुरस्कार के लिए हुआ है। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको सम्मानित करेंगे।
सत्यदेव के मुताबिक पुरस्कार के लिए चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने किया है। वह कई वर्षों से नेहरू युवा केंद्र बरेली और युवा कल्याण विभाग के साथ जुड़कर रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास प्रशिक्षण, खेलकूद, जीवन कौशल शिक्षा, महिला सशक्तीकरण के प्रति जनजागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। वर्ष 2018 में स्वच्छता में विशेष कार्य के लिए स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप में उनको जिला स्तरीय सम्मान मिला था। इन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है।
युवाओं को जागरूक करने के लिए वह विवेकानंद युवा विकास समिति गठित कर कई सामाजिक कार्य कर रहे हैं। पुरस्कार स्वरूप इनके नाम पर गांव की सड़क का नामकरण होगा। साथ ही, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, अंगवस्त्र, 50 हजार रुपये नकद व प्रमाण पत्र मिलेगा। अमर उजाला ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद
विज्ञापन