फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Satta being played in the house 22 arrested including mafia in Bareilly

बरेली में सट्टा कारोबार का भंडाफोड़: किराये के मकान में चल रहा था 'बड़ा गेम', माफिया कुप्पी समेत 22 गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 02:54 PM IST
सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर एक मकान से सट्टा माफिया समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया। सट्टा माफिया किराये पर मकान लेकर सट्टा कारोबार चला रहा था।

विज्ञापन
Satta being played in the house 22 arrested including mafia in Bareilly
सट्टेबाजी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी स्थित मकान में चल रहे सट्टा कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर सट्टा माफिया विजय उर्फ कुप्पी समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विजय का दाहिना हाथ लक्ष्मीनरायण उर्फ गुन्ना फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक लाख 1180 रुपये, आठ पेन, 97 सट्टा पर्ची, चार स्केल, चार कैलकुलेटर, चार काउंटर, 13 मोबाइल, पांच बाइक और पैड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

कालीबाड़ी क्षेत्र की संकरी गली में स्थित मंजू के मकान को सट्टा माफिया विजय उर्फ कुप्पी और लक्ष्मीनरायण उर्फ गुन्ना ने रहने के लिए किराये पर लिया था। मकान में बकायदा काउंटर लगाकर ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा था और पर्ची बनाकर दी जा रही थी। लक्ष्मीनरायण, अंकित शर्मा, संतोषपाल और सुरेन्द्र पर्ची बना रहे थे। सरगना विजय उर्फ कुप्पी और लक्ष्मीनरायण उर्फ गुन्ना रुपये इकट्ठे कर रहे थे। पुलिस के आते ही भगदड़ मच गई। आरोपी लक्ष्मीनरायण उर्फ गुन्ना भाग निकला। पुलिस ने मौके से विजय उर्फ कुप्पी समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गुन्ना की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। बारादरी थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 22 लोगों को बारादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बारादरी पुलिस ने कालीबाड़ी के लक्ष्मीनरायण पुत्र भगवत, राजू, नन्हे, गंगापुर के अंकित शर्मा बानखाना के संतोषपाल, मीरा की पैठ के सुरेन्द्र व रवि गुप्ता, शांति विहार के राहुल कश्यप, रोहली टोहला के रवि, हाफिजगंज सिगरा के जाबिर, कोतवाली के लखन, फाल्तूनगंज के लक्ष्मीनरायण, सैलानी के आमिर, बारादरी के राशिद, कालीबाड़ी के सनी, गढी़ लाइनपार का दन्ने, मीरगंज गुलडिया के नरेशपाल, संजयनगर के सोनू, अनुज, सिकलापुर के बब्लू, मढ़ीनाथ के राहुल देव और आजमनगर निवासी कुख्यात सट्टा माफिया विजय उर्फ कुप्पी को गिरफ्तार किया है। इस धंधे से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed