{"_id":"6670be8d14d71bebe30efbe7","slug":"sari-businessman-taken-hostage-beaten-and-demanded-extortion-bareilly-news-c-4-bly1015-422415-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साड़ी कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा, मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साड़ी कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा, मांगी रंगदारी
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके में दबंगों ने साड़ी कारोबारी और जरी व्यापारी से रंगदारी मांगी। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में दो रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
फाइक एन्क्लेव निवासी अकबर अली ने बताया कि वह साड़ी व्यापारी हैं। उनका छोटा भाई नवादा जोगियान में रहता है। कुछ दिन पहले वह छोटे भाई के घर गए थे तभी नाजिम अल्वी, शहनबाज, संसार, आसिफ, जीशान, आबिद और ताहिर उनके भाई के घर में तमंचे लेकर घुस आए। इन लोगों ने बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। मोबाइल फोन कब्जे में लेकर तलाशी ली। आरोप है कि पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो ये लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आईजी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इधर, नवादा जोगियान के ही आरिफ अली के मुताबिक वह अपने जरी कारखाने से लौट रहे थे। तभी पड़ोस का शहनबाज उर्फ बब्लू अपने साथी संसार, नाजिम और आबिद के साथ मिला। शहनबाज बोला कि बढि़या काम कर रहे हो। काम करना है तो हर सप्ताह पांच हजार रुपये रंगदारी देनी होगी। मना करने पर आरोपियों ने पिटाई कर दी। घर में घुसकर सामान तोड़ दिया। शहनबाज ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। आसपास के लोग आए तो हमलावर भाग गए। जाते वक्त इन लोगों ने पथराव भी किया।
विज्ञापन
अगले दिन शहनबाज उनके दरवाजे पर आया और तमंचा लहराकर बोला कि जो मेरे खिलाफ जाएगा उसे गोली मार दूंगा। चौकी को अपनी जेब में रखता हूं। इन लोगों के डर से आरिफ अली का परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह रह रहा है। आरिफ का आरोप है कि शहनबाज उनकी हत्या करने की धमकी दे रहा है। आरिफ की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।