Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sardar Patel is still the center of national consciousness: Dharampal

आज भी राष्ट्र चेतना के केंद्र हैं सरदार पटेल : धर्मपाल

Thu, 30 Oct 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel is still the center of national consciousness: Dharampal
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को डेलापीर रोड स्थित एक होटल में कहा कि सरदार पटेल इतिहास के महानायक होने के साथ ही आज भी देश की राष्ट्रीय चेतना के केंद्र हैं। अगर सरदार पटेल न होते तो आज भारत का नक्शा कुछ और होता। उन्होंने सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। सरदार @150 यूनिटी मार्च व आत्मनिर्भर भारत अभियान पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा 31 अक्तूबर से छह दिसंबर तक विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत एक से 25 नवंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में आठ किमी लंबी पदयात्राएं निकाली जाएंगी। राष्ट्रीय एकता यात्रा में प्रत्येक जिले से पांच प्रतिनिधि शामिल होंगे। वह सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद (गुजरात) से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक 150 किलोमीटर की यात्रा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस अवसर पर प्रत्येक जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। सभी बूथों पर भी कार्यक्रम होंगे। विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, चौधरी देवेंद्र सिंह, मेयर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. श्यामबिहारी लाल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, बदायूं विधायक महेश गुप्ता, विधायक प्रवक्तानंद, बरेली के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed