फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saraf murder case: Desperate bullion businessman approaches DM

सराफ हत्याकांड: पुलिस से मायूस सराफा कारोबारी डीएम के पास पहुंचे

Fri, 14 Feb 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Saraf murder case: Desperate bullion businessman approaches DM
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड मर्डर 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बरेली। सुभाषनगर में सराफ कमल किशोर वर्मा की हत्या के मामले में आठ दिन बाद भी पुलिस और क्राइम ब्रांच की ओर से कोई सुराग लगा न पाने पर सराफा कारोबारियों का गुस्सा बढ़ने लगा है। गुरुवार को सराफा कारोबारियों ने डीएम से की मुलाकात में नाराजगी जताते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षत्रिय स्वर्णकार सेवा समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सराफ कमल किशोर वर्मा की हत्या का खुलासा न होने से सराफा व्यवसायियों में दहशत है। उन्होंने सराफा कारोबारियों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने का भी आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष भगवती प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र वर्मा, महामंत्री अरुण कुमार वर्मा, सर्वेश कुमार, सतीश, शिव गोधन सिंह आदि शामिल थे। अध्यक्ष ने बताया कि डीएम ने कहा है कि मामला डीजीपी के संज्ञान में है। पुलिस की टीमें जुटी हैं, जल्द ही नतीजा निकलेगा। वह भी पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

सराफों के ही दूसरे संगठन ने नरेश वर्मा के साथ जाकर एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुन रहे एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय से भी मुलाकात की। उनसे सराफ के हत्यारों को पकड़ने के साथ ही बारादरी पुलिस को पुजारी शिवम शर्मा की गिरफ्तारी का आदेश देने की मांग की। बताया कि सराफ परिवार की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में नामजद शिवम को बदायूं के एक मामले में पहले ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। उसकी पत्नी ने बचाव में पीड़ित किशोरी के पिता पर ही केस करा दिया है। एसपी क्राइम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिस पस्त, परिवार से ही मांग रही सुराग
कमल हत्याकांड में सुभाष नगर पुलिस पूरी तरह पस्त हो चुकी है। मौजूदा माहौल में पुलिस का मुखबिर तंत्र लगभग खत्म हो चुका है तो सीसीटीवी और सर्विलांस के सहारे हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कामयाब नहीं हो रही। कमल के भाई प्रवीण व पत्नी नीलम इस स्थिति से काफी आहत हैं। प्रवीण ने बताया कि सुभाष नगर इंस्पेक्टर व टीम उन्हें खुलासे के बारे में कुछ नहीं बता रही। उल्टा उनके घर आए इंस्पेक्टर खुद उन लोगों से हत्यारों के बारे में क्लू मांग रहे हैं। अगर उन्हें कुछ पता होता तो वह पुलिस से कब का शेयर कर चुके होते। प्रवीण ने बताया कि थाना पुलिस का रवैया काफी उदासीन और निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed