Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanitation workers do not show up; people sweep the area themselves.

Bareilly News: नहीं आते सफाईकर्मी, लोग स्वयं लगाते हैं झाड़ू

Mon, 16 Nov 2026 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers do not show up; people sweep the area themselves.
बरेली। शुगर फैक्टरी (वार्ड-4) स्थित पाल कॉलोनी की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। यहां गली नंबर एक में सफाईकर्मी रोजाना नहीं आते। लोग स्वयं झाड़ू लगाते हैं और नाले की सफाई करते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि व्यवस्था निजी हाथों में जाने से दिक्कत हो रही है। कॉलोनी से मलबा भी नहीं उठाया जा रहा है। पाल छात्रावास में रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद में स्थानीय नागरिकों ने ये समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन


ज्ञान पाल ने बताया कि गली नंबर एक में जलभराव की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। सफाईकर्मी के न आने के कारण खुद झाडू लगाते हैं और नाला सफाई भी करते हैं। ओमवीर पाल ने बताया कि जब लोग घरों के बाहर सड़क पर झाडू लगा लेते हैं तब सफाईकर्मी आते हैं। इनको किसी का डर नहीं है। जब से सफाई व्यवस्था प्राइवेट हाथों में गई है, तब से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

फौजी धर्मपाल ने बताया कि लोग नाले का मलबा निकाल देते हैं तो उसका उठान मुश्किल हो जाता है। नेकपुर रोड पर मुख्य पुलिया काफी नीचे होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मच्छरों को भगाने के लिए फाॅगिंग भी नहीं की जा रही है। मनोज कुमार ने बताया कि घर के सामने जलभराव रहता है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है। सुभाषनगर अंडर पास के पास से रेलवे लाइन वाला मार्ग बन जाए तो समस्या न हो। जयपाल सिंह, राजेंद्र पाल, टेक पाल, इंद्रेश पाल, सुजीत पाल, प्रेमजी पाल, अभिषेक पाल, छोटेलाल, चंद्रपाल सिंह, सेवा राम ने भी ऐसी ही समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में है समस्याओं का अंबार

शुगर फैक्टरी के दो बीघे के प्लाॅट पर अवैध कब्जा है। मीट की छह दुकानें बगैर लाइसेंस के संचालित हो रही हैं। इन दुकानों पर मानकों का पालन भी नहीं होगा। दुकानदार मौके पर गंदगी फैला रहे हैं। - सुनील कुमार
जलकल की पाइपलाइन कटी है। इसके बावजूद नगर निगम टैक्स के बिल भेज रहा है। जिनके घरों में सबमर्सिबल पंप लगे हैं, उनका तो ठीक। जिनके घर नहीं हैं, वे आसपास के हैंडपंप से पानी लेते हैं। - शीला पाल

घर के पास बिजली के तीन खंभे हैं। एक घर के सहारे लटका है, दूसरा नाले में व तीसरा पूर्वी मोड़ पर। बिजली निगम के अधिकारी कहते हैं कि स्टीमेट बनवा दे रहे हैं, खर्च जनता को उठाना होगा। - देवेश पाल
वार्ड में अधूरा नाला है, जिसका कुछ हिस्सा खुला है। इससे खतरा बना हुआ है। इसमें तीन बार छोटे बच्चे गिर चुके हैं, जिनको लोगों की मदद से निकाला गया। नाले की सफाई के बाद कचरा नहीं उठाया जाता। - राहुल कुमार


पार्षद ने भी गिनाईं समस्याएं

सुभाषनगर से सटा होने के कारण हमारा वार्ड जाम व जलभराव की समस्या से जूझता रहता है। नेकपुर गौटिया में 10 साल से शौचालय खंडहर हो रहा है। अगर इसे तोड़ दिया जाए तो बच्चों के लिए पार्क बन सकता है। सुभाषनगर रेलवे क्राॅसिंग के बराबर 300 मीटर सड़क के लिए नगर निगम की तरफ से बजट पास हुआ था, लेकिन इस पर रेलवे ने रोक लगा दी है। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। - बृजेश कुमार पाल, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed