{"_id":"67cb4a999f5ccc1d7b079959","slug":"sanitation-worker-accused-of-illegal-extortion-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-437-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सफाई कर्मी पर अवैध उगाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सफाई कर्मी पर अवैध उगाही का लगाया आरोप
विज्ञापन
मीरगंज। विकासखंड में तैनात दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने एक सफाई कर्मचारी पर अवैध उगाही करने एवं पैसे देने से मना करने पर नोटिस जारी कराने का आरोप लगाकर ब्लाॅक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार से शिकायत की है।
सफाई कर्मचारी यूनियन के ब्लाॅक अध्यक्ष प्रवेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमपाल, महामंत्री देवदत्त मौर्य, सोमपाल, सोमवती, दिनेश चंद्र, बिमला देवी आदि कर्मचारियों ने ब्लाॅक प्रमुख को शिकायतीपत्र दिया है। इसमें सफाईकर्मियों ने आरोप कि एक सफाई कर्मचारी मीरगंज की ग्राम पंचायत तिलमास में कार्यरत हैं। उसको अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। वह सफाई कर्मचारियों की अनावश्यक ड्यूटी लगाकर प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही अवैध धन उगाही कर रहा है। रुपये नहीं देने पर वह नोटिस जारी करा देता है।
इधर, बीडीओ भगवान दास ने बताया कि कुछ लोग शिकायत करने आए थे। उनकी बात सुनी और अवैध धन उगाही का आरोप निराधार है। इनका आपस में मन-मुटाव चल रहा है, फिर भी शिकायत की है तो जांच की जाएगी। संवाद